Sunday, September 27, 2026
22 C
Bhopal

गुजरात से इंदौर आई 6 साल की बच्ची लापतामानसिक रूप से कमजोर बच्ची बोलने में भी असमर्थ, दादा-दादी से मिलने आई थी

माता-पिता के साथ गुजरात से इंदौर के राजेन्द्र नगर आई 6 साल की बच्ची लापता हाे गई। परिवार शनिवार रात थाने पहुंचा। यहां जानकारी के बाद पुलिस और परिवार बच्ची की तलाश में जुट गया है। बच्ची बोल नही पाती। बताया जा रहा है कि बच्ची मानसिक रूप से थोड़ी कमजोर है और बोलने में असमर्थ है।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम राजेन्द्र नगर थाने पर जीवन मीणा और उनके परिवार के लोग पहुंचे थे। उन्होंने यहां 6 साल की बेटी लक्षिका की गुमशुदगी दर्ज कराई है। जीवन ने बताया कि वह गुजरात के सुरेन्द्र नगर में फार्मा कंपनी में काम करते हैं। पत्नी और दो बच्चों को लेकर शिव सागर कॉलोनी में रहने वाले माता-पिता से मिलने इंदौर आए थे।

दोपहर में पत्नी शालिनी मीणा नजदीक ही स्थित एक ब्यूटी पार्लर गई थी। पत्नी कॉल करने पर बेटी को बाल कटवाने के लिए भेजने का कहकर गई थी। दोपहर करीब 1 बजकर 35 मिनट पर पत्नी शालिनी का कॉल आया कि बेटी को भेज दो। उस समय जीवन खाना खा रहा था। उसने चचेरे भाई ऋषि से लक्षिका को उसकी मम्मी के पास छोड़ कर आने के लिए कहा।

ऋषि ने लक्षिका को साथ ले जाने के लिए ढूंढा, लेकिन वो नहीं मिली। आसपास के लोगों से उसके बारे में पूछा, लेकिन तब भी उसकी जानकारी नहीं लगी। काफी देर तक खोजने के बाद परिवार ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img