Sunday, September 27, 2026
22 C
Bhopal

इंदौर के एडिशनल DCP को डिजिटल अरेस्ट का कॉल:कहा-2 घंटे में बैंक अकाउंट बंद हो जाएगा

इंदौर में पदस्थ एडिशनल डीसीपी को डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश की गई। वे रविवार दोपहर करीब 2 बजे अपने दफ्तर में बैठे थे। तभी एक कॉल आया।

बताया कि आपके क्रेडिट कार्ड से गलत तरीके से एक लाख 11 हजार रुपए 930 रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ है। इसकी एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद स्टेटमेंट लेने के लिए अफसर को वीडियो कॉल किया गया। जिसमें वर्दी में देख उन्होंने कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया।

कहा- 2 घंटे में आपको थाने आना पड़ेगा

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि मुझे एक ऑटोमैटेड कॉल आया। जिसमें बताया गया कि आपके क्रेडिट कार्ड का मिस्यूज हुआ है। 2 घंटे के अंदर आपका बैंक अकाउंट बंद हो जाएगा। मुझे लगा कि यह डिजिटल अरेस्ट का मामला है। मैं उनसे बात करता रहा।

पूछता रहा कि मुझे क्या करना होगा। उन्होंने बताया कि हम आपकी इतनी मदद कर सकते हैं कि आपको थाने में कनेक्ट करा देंगे।

इसके बाद उन्होंने मुझे थाने में कनेक्ट करा दिया। वहां एक ठग ने पुलिस कर्मी बनकर बात की। बताया कि आपके आधार कार्ड का मिसयूज हुआ है। आपके खिलाफ अंधेरी वेस्ट में एफआईआर हुई है। आप मुंबई कब आए थे, मैंने जवाब दिया कि मैं तो 10 साल से इंदौर आया ही नहीं हूं।

फिर उन्होंने कहा कि 2 घंटे में आपको थाने आना पड़ेगा। मैंने कहा मैं इंदौर रहता हूं। 2 घंटे में आना संभव नहीं है। उनका जवाब था कि हम आपकी हमारे अफसर से बात कराते हैं।

वह अंदर गया, वहां जय हिंद कहा और बताया कि एक डिजिटल का मामला है। स्टेटमेंट ले सकते हैं क्या, परमिशन है। इसके बाद मुझे वर्दी में देखकर उन्होंने कहा कि आपके साथ कौन है, तो मैंने कहा कि मैं ही हूं। मैं एक पुलिस अफसर हूं। इसके बाद उन्होंने कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया

मैं उस वक्त मीडिया को रूटीन ब्रीफ करने जा रहा था। तभी यह कॉल आया। मैं समझ गया था कि डिजिटल अरेस्ट करने वाला फ्रॉड का है। सोचा इसे रिकॉर्ड कर लोगों को अवेयर किया जा सकता है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img