Wednesday, May 13, 2026
32.1 C
Bhopal

Republic Day 2022: भिंड जिले में प्रभारी मंत्री ने किया ध्वजाराेहण, मैदान में घुसे मवेशी, दाे जवान हुए घायल

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में परेड मैदान पर आयाेजित गणतंत्र दिवस समाराेह में प्रभारी मंत्री गाेविंद सिंह राजपूत ने तिरंगा फहराया। इस दाैरान ऐसा कुछ हुआ कि पुलिस एवं प्रशासनिक अफसराें के हाेश उड़ गए। दरअसल यहां पर समाराेह के दाैरान अचानक कुछ बेसहारा मवेशी मैदान में घुस आए। मैदान पर तैनात स्टाफ एवं पुलिस के जवानाें ने उन मवेशियाें काे पकड़ने का पूरा प्रयास किया, लेकिन काेई उन्हें राेक नहीं पाया। हालांकि इस प्रयास में दाे जवान जरूर घायल हाे गए। इसके बाद मवेशी अपने आप ही मैदान से निकल गए तब लाेगाें ने राहत की सांस ली।

दरअसल भिंड जिले में बेसहारा मवेशी पहले से आमजन के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। नगर पालिका भी इस मामले में अब तक काेई ठाेस कार्रवाई नहीं कर सका है। बुधवार काे गणतंत्र दिवस समाराेह के दाैरान ताे हद ही हाे गई। यहां जब प्रभारी मंत्री गाेविंद सिंह राजपूत ध्वजाराेह के बाद सीएम के संदेश का वाचन कर ही रहे थे कि तभी एक बेसहारा सांड एवं गाय अंदर मैदान में पहुंच गए। बेसहारा मवेशी इधर-उधर मैदान में दाैड़ लगाने लगे। ऐसे में मैदान में सीएम का संदेश सुन रहे लाेगाें के भी चाेटिल हाेने की आशंका थी। इसके चलते मैदान पर तैना स्टाफ एवं पुलिस के जवानाें ने बेसहारा मवेशियाें काे पकड़ने के लिए प्रयास शुरू किए, लेकिन सांड गाय काे पकड़ना उनके लिए भी खासा मुश्किल हाे रहा था। इस दाैरान मवेशियाें काे पकड़ने के प्रयास में उमरी थाने के हवलदार फाेसू खान और वीआइपी ड्यूटी में तैनात राहुल ताेमर काफी चाेटिल हाे गए।उधर काफी देर तक मैदान में दाैड़ लगाने के बाद बेसहारा मवेशी अपने आप ही मैदान के बाहर निकल गए। जिसके बाद पुलिस एवं प्रशासन ने राहत की सांस ली। वहीं कुछ लाेगाें ने इसका वीडियाे भी बनाया है, जाे तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हाे रहा है।

Hot this week

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

Topics

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

सगाई तुड़वाने वाले सिरफिरे पर केस, AI से फोटो एडिट कर छात्रा को दी थी धमकी

​बाणगंगा, इंदौर। शहर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img