Sunday, September 27, 2026
26.1 C
Bhopal

महिला के पेट में दो साल बाद निकली कैंची:ग्वालियर के अस्पताल में कराया था ऑपरेशन; पीड़ित बोलीं-असहनीय दर्द झेला

भिंड जिला अस्पताल में एक महिला के पेट में कैंची मिलने का मामला सामने आया है। 44 साल की महिला का दो साल पहले ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। जिसके बाद से उसके पेट में दर्द हो रहा था। शुक्रवार को जब सीटी स्कैन कराया गया तब इसका खुलासा हुआ।

सौंधा गोहद की रहने वाली कमला बाई ने बताया कि पिछले दो साल से पेट दर्द से परेशान थीं। बार-बार जांच और दवाओं के बावजूद कोई राहत नहीं मिली। आखिरकार, दर्द बढ़ने पर भिंड जिला अस्पताल में सीटी स्कैन करवाया। स्कैन प्रभारी सतीश शर्मा ने बताया कि स्कैन करते ही पेट में एक धातु की वस्तु दिखाई दी, जो बाद में कैंची निकली।

कैंसर की गांठ का कराया था ऑपरेशन कमला बाई के मुताबिक, 20 फरवरी 2022 को ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल में पेट में कैंसर की गांठ का ऑपरेशन हुआ था। इस दौरान डॉक्टरों ने लापरवाही से ऑपरेशन के बाद पेट में कैंची छोड़ दी। तब से लगातार दर्द से परेशान थीं, लेकिन कोई भी डॉक्टर असली समस्या को नहीं पकड़ पाया।

परिजन बोले- कानूनी कार्रवाई करेंगे पीड़िता कमला बाई के परिवार ने डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिवार का कहना है कि इस लापरवाही के कारण कमला बाई को दो साल तक असहनीय दर्द झेलना पड़ा। वे अब न्याय के लिए हर संभव कदम उठाएंगे। जिला अस्पताल के अधिकारियों ने इस मामले की पूरी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजने की बात कही है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img