Sunday, April 26, 2026
41.1 C
Bhopal

यूके-जर्मनी से एमपी को मिले 78000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव:सीएम बोले- मुझसे कहा गया कि 5वीं फेल हो, उसे भाषा सिखा दो, रोजगार दे देंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 दिन की यूके और जर्मनी की यात्रा कर शनिवार को भोपाल लौटे। दोनों देशों से एमपी को 78 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। जर्मनी की ओर से 18 हजार करोड़, इसके पहले यूके की ओर से 60 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं।

सीएम ने कहा, ‘आज यूके हो, जर्मनी हो, दोनों देशों को बड़े पैमाने पर हमारे स्किल्ड युवाओं की दरकार है। हमसे तो यहां तक कहा गया कि 5वीं फेल हो, उसे थोड़ी जर्मन भाषा सिखा दो, रोजगार दे देंगे। जर्मनी के अंदर फ्रेंड्स ऑफ एमपी का ग्रुप बनाया है, ऐसा ही ग्रुप हमने इंग्लैंड में भी बनाया है।’

जर्मन फार्मास्यूटिकल कंपनी को वहीं से जमीन की मंजूरी

भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम ने कहा, ‘लंदन में खासतौर पर माइनिंग सेक्टर, हेल्थ, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसे सेक्टर में प्रस्ताव मिले हैं। जर्मनी ने हेल्थ और फार्मास्यूटिकल में दिलचस्पी दिखाई है। सिर्फ एक जर्मन फार्मास्यूटिकल कंपनी से ही 3000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव मिला है। वहां से ही जमीन आवंटन की मंजूरी उन्हें दे दी।’

सीएम ने बताया, ‘भोपाल के अचारपुरा में जर्मनी की कंपनी 100 करोड़ रुपए निवेश करेगी। जब हम लोग अयस्क की बात कर रहे थे,तब मिस्टर औद्योगिक घराने ने कहा कि हम बड़े स्तर पर निवेश करना चाहते हैं।’

7 दिसंबर को नर्मदापुरम में रीजनल कॉन्क्लेव सीएम ने बताया कि दिसंबर की 7 तारीख को नर्मदापुरम में रीजनल कॉन्क्लेव होने वाली है। अगले महीने में शहडोल में करेंगे और इसके बाद फरवरी में हम ग्लोबल इन्वेस्टर समिट भोपाल में करेंगे। प्रदेश हर काम करने के लायक बने, इसीलिए हमने रीजनल कॉन्क्लेव को संभाग स्तर पर किया है। इसी तरह ग्लोबल स्तर पर हमारी राजधानी का महत्व बढ़ाने के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर समिट भोपाल में करेंगे।

अब हमें जर्मनी से आगे निकलना है

सीएम ने कहा कि जर्मनी और इंग्लैंड से पीएम मोदी का संबंध कैसे जुड़ रहा है, इसका हमें भी आनंद आ रहा है। अर्थव्यवस्था में इंग्लैंड को हम पीछे छोड़कर पांचवें नंबर पर आ गए हैं, व छठवें नंबर पर पहुंच गया है। अब दूसरा जर्मनी हमसे आगे है, अब हम जर्मनी को पीछे कर आगे होंगे।

जर्मनी के संग्रहालय में डायनासोर के जीवाश्म का संबंध एमपी से मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार और जर्मनी के शोधकर्ताओं के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। एमओयू से सतपुड़ा क्षेत्र में पाए गए ट्राइऐसिक युग के जीवाश्मों पर संयुक्त रूप से शोध किया जा सकेगा। संग्रहालय में एक बेटी ने बताया कि यहां देख रहे डायनासोर के जीवाश्म का संबंध मध्यप्रदेश से है।उसने बताया कि दस वर्ष तक होशंगाबाद, इटारसी, सतपुड़ा रिजर्व के जंगलों में शोध कार्य किया है। धार और मांडू में डायनासोर के अंडे मौजूद हैं।

Hot this week

सरेराह कार रोककर दंपती और मासूम से बदसलूकी, बदमाश फरार

​इंदौर | कार्यालय संवाददाता शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र...

ऐशबाग: 20 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, परिवार में मचा कोहराम

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित अमन कॉलोनी...

कपड़ों की दुकान की आड़ में चल रहा ऑनलाइन सट्टा गिरोह पकड़ाया, 5 गिरफ्तार

​भोपाल देहात पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के एक...

भोपाल: मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवक से 32 लाख हड़पे, केस दर्ज

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में जिम व्यवसाय में...

Topics

सरेराह कार रोककर दंपती और मासूम से बदसलूकी, बदमाश फरार

​इंदौर | कार्यालय संवाददाता शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र...

ऐशबाग: 20 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, परिवार में मचा कोहराम

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित अमन कॉलोनी...

भोपाल: मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवक से 32 लाख हड़पे, केस दर्ज

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में जिम व्यवसाय में...

भोपाल पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: 10 अवैध अहातों पर छापा, 73 गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और...

ऑपरेशन FACE: भोपाल पुलिस ने पकड़े फर्जी सिम एक्टिव करने वाले दो जालसाज

​भोपाल (देहात)। राजधानी के थाना गुनगा पुलिस ने ‘ऑपरेशन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img