Sunday, April 26, 2026
41.1 C
Bhopal

दुकान से 2 मोबाइल चुराकर भागी 2 लड़कियां…VIDEO:बिलासपुर में फोन खरीदने आई थी, बाहर स्कूटी पर थी सहेली, 15 सेकंड में फरार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मोबाइल खरीदने पहुंची 2 लड़कियां दुकान संचालक को उलझाकर 2 महंगे मोबाइल लेकर 15 सेकंड में भाग निकली। वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वह अपनी सहेली के साथ भागती हुई नजर आ रही है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है।

पहले युवती मोबाइल शॉप में अकेली गई। उसकी सहेली बाहर स्कूटी पर ही बैठी रही। जैसे ही दुकान के अंदर से मोबाइल लेकर युवती निकली, स्कूटी स्टार्ट कर दोनों फरार हो गईं। दुकान संचालक महिला और कर्मचारी युवती को बाहर निकलकर देखते रह गए।

मोबाइल के अलग-अलग मॉडल देख रही थी

दुकान संचालक के मुताबिक तिफरा ओवरब्रिज के पास अजीज मोबाइल शॉप हैं। बीते गुरुवार को एक युवती मोबाइल खरीदने के बहाने दुकान पहुंची। उस समय दुकान में संचालक शाहिदा परवीन और कर्मचारी मौजूद थे। युवती मोबाइल के अलग-अलग मॉडल देख रही थी।

इसी बीच चालाकी से युवती ने दो महंगे मोबाइल चोरी कर ली। मोबाइल फाइनेंस कराने की बात कहकर संचालक और कर्मचारी को अपनी बातों में उलझाए रखी।

देखते ही देखते मोबाइल लेकर भागी

बातचीत के दौरान युवती ने संचालक का ध्यान भटकाया और मौका पाकर दोनों मोबाइल लेकर फरार हो गई। घटना इतनी तेजी से घटी कि संचालक को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। फिर तत्काल इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

CCTV फुटेज के जरिए युवतियों की पहचान में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान दुकान सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसमें युवतियां मोबाइल लेकर भागती दिखीं। पुलिस को शक है कि दोनों युवतियों ने पहले दुकान की रेकी की होगी, जिसके बाद उन्होंने दुकान को निशाना बनाया होगा।

Hot this week

सरेराह कार रोककर दंपती और मासूम से बदसलूकी, बदमाश फरार

​इंदौर | कार्यालय संवाददाता शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र...

ऐशबाग: 20 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, परिवार में मचा कोहराम

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित अमन कॉलोनी...

कपड़ों की दुकान की आड़ में चल रहा ऑनलाइन सट्टा गिरोह पकड़ाया, 5 गिरफ्तार

​भोपाल देहात पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के एक...

भोपाल: मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवक से 32 लाख हड़पे, केस दर्ज

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में जिम व्यवसाय में...

Topics

सरेराह कार रोककर दंपती और मासूम से बदसलूकी, बदमाश फरार

​इंदौर | कार्यालय संवाददाता शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र...

ऐशबाग: 20 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, परिवार में मचा कोहराम

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित अमन कॉलोनी...

भोपाल: मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवक से 32 लाख हड़पे, केस दर्ज

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में जिम व्यवसाय में...

भोपाल पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: 10 अवैध अहातों पर छापा, 73 गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और...

ऑपरेशन FACE: भोपाल पुलिस ने पकड़े फर्जी सिम एक्टिव करने वाले दो जालसाज

​भोपाल (देहात)। राजधानी के थाना गुनगा पुलिस ने ‘ऑपरेशन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img