Sunday, June 21, 2026
31.4 C
Bhopal

महिला पर झपट्टा मारकर लूट ले गए मंगलसूत्र:बाइक सवार बदमाश पहले महिला के पास से गुजरे, फिर लौटकर की वारदात

ग्वालियर में बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही महिला पर बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूट लिया और फरार हो गए। घटना मंगलवार सुबह 9 बजे कॉलोनी नंबर-3, हजीरा की है। बाइक सवार बदमाश पहले महिला के पास से गुजरे, फिर लौटकर वारदात को अंजाम दिया। महिला ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश बाइक दौड़ाते हुए फरार हो गए।

पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की गई। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया हैं।

पहले महिला के पास से गुजरे बदमाश

शहर के हजीरा थाना क्षेत्र के न्यू रेशम मिल प्रगति नगर की रहने वाली चंचल वर्मा (पत्नी विकास वर्मा) मंगलवार सुबह अपनी बेटी मानवी को स्कूल छोड़कर लौट रही थीं। कॉलोनी नंबर-3 के पास बाइक सवार दो बदमाश आए, पहले सामने से गुजरे और चंद सेकंड बाद लौटकर महिला के गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूट लिया। महिला के कुछ समझने से पहले ही बदमाश फरार हो गए।

महिला ने बताया बदमाशों की उम्र 22-25 साल

महिला ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार बदमाशों की उम्र लगभग 22-25 वर्ष होगी। पीछे बैठे बदमाश ने लाल स्वेटर पहना हुआ था, जबकि बाइक चला रहे बदमाश का चेहरा वह नहीं देख पाईं। पुलिस इसी हुलिए के आधार पर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

शहर में की नाकाबंदी, हाथ नहीं आए बदमाश

पुलिस ने घटना के तुरंत बाद शहर में नाकाबंदी कराई और चेकिंग अभियान शुरू किया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। शहर में रेंडम चेकिंग की जा रही है, फिर भी बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

मामले में हजीरा थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश और मामले की जांच जारी है।

Hot this week

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जबलपुर आगमन, उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने किया स्वागत

​जबलपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय...

भोपाल: अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 82 करोड़ की जमीन मुक्त

​भोपाल। शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जबलपुर आगमन: उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने की अगवानी

​जबलपुर: भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी...

व्यापारी से 2 लाख की लूट का खुलासा: दुकान का नौकर ही निकला मास्टरमाइंड, दो आरोपी गिरफ्तार

राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में एक किराना व्यापारी को...

Topics

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जबलपुर आगमन, उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने किया स्वागत

​जबलपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय...

भोपाल: अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 82 करोड़ की जमीन मुक्त

​भोपाल। शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जबलपुर आगमन: उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने की अगवानी

​जबलपुर: भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी...

भोपाल: दानिशकुंज में केंद्रीय अधिकारी के घर बड़ी चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

​भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1)...

भोपाल: मंगेतर की साजिश से टूटी शादी, अपमान से आहत युवक ने की आत्महत्या

​भोपाल। राजधानी की रतनपुर कॉलोनी (करोंद) में एक दर्दनाक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img