Monday, November 16, 2026
18.1 C
Bhopal

प्रिंसिपल ने महिला टीचर को घुटने टेकने की सजा दी:केबिन में बुलाकर छेड़खानी की; जबरदस्ती शराब-सिगरेट पिलाने का भी आरोप

जबलपुर के एक प्राइवेट मिशनरी स्कूल के प्रिंसिपल पर 34 साल की महिला टीचर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। टीचर की शिकायत पर मंगलवार को प्रिंसिपल के खिलाफ महिला थाने में एफआईआर की गई है। स्कूल गौर सालीवाडा में है।

टीचर के मुताबिक, वे दो साल से स्कूल में पढ़ा रही हैं। प्रिंसिपल जैकब उन पर बुरी नजर रखता है। केबिन में बुलाकर अक्सर छेड़खानी करता था। नौकरी की जरूरत थी, इसलिए सहती रही।

उन्होंने यह भी बताया कि इसी साल 16 सितंबर को प्रिंसिपल घर आया। स्कूल के काम से चलने का कहकर कार में बैठाकर डुमना रोड पर ले गया। यहां उसने शराब पी। धमकाया कि अगर तुमने भी शराब – सिगरेट नहीं पी, तो अच्छा नहीं होगा। उसने स्कूल में स्टाफ के सामने घुटने टिकवाकर सजा भी दी थी। ऐसा नहीं करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी।

महिला थाना पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए खमरिया थाने केस डायरी भेज दी है। हमने प्रिंसिपल जैकब से उनका पक्ष जाना चाहा, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

केबिन में बुलाकर यहां-वहां की बात करता था टीचर ने पुलिस को बताया कि फरवरी 2022 में बतौर साइंस टीचर उनकी स्कूल में जॉइनिंग हुई थी। मई में समर कैंप के दौरान साइंस डिपार्टमेंट के ही कुछ टीचर ने परेशान करना शुरू किया, तो इसकी शिकायत प्रिंसिपल जैकब से की। प्रिंसिपल ने भरोसा देते हुए कहा कि मैं हूं, आप अपना काम कीजिए। इसके बाद से केबिन में बुलाकर यहां – वहां की बातें करने लगा।

16 सितंबर डुमना रोड पर ले जाकर जबरदस्ती शराब-सिगरेट पिलाई, इसके बाद घर छोड़ गया। धमकाया कि किसी को कुछ बताया, तो तुम्हारे पापा और भाई के साथ गलत हो सकता है। इसके 3 महीने बाद प्रिंसिपल ने तहसील चौक पर मिलने बुलाया। यहां से डुमना रोड ले जाकर शराब – सिगरेट पिलाई, अश्लील हरकतें कीं। बाद में इसके लिए माफी भी मांगी।

ज्यादा फीस वसूली पर प्रिंसिपल जा चुका जेल

टीचर ने बताया कि इसी साल ज्यादा फीस वसूली और कॉपी-किताबों में मुनाफाखोरी पर प्रिंसिपल जैकब पर बरेला थाने में एफआईआर हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद प्रिंसिपल का प्रभार किसी और को मिल गया। प्रभारी प्रिंसिपल ने उन्हें शोकॉज नोटिस जारी कर दिया, इस वजह से इस्तीफा देना पड़ा।

अगस्त 2024 में प्रिंसिपल जेल से छूटकर आया और फोन लगाकर कहा कि जॉइनिंग कर लो। नौकरी की जरूरत थी, इसलिए दोबारा स्कूल जॉइन कर लिया। 2 सितंबर को प्रिंसिपल ने भी स्कूल जॉइन कर लिया। 3 सितंबर को जब स्कूल पहुंची, तो प्रिंसिपल जैकब के ही कहने पर स्कूल स्टाफ ने गलत तरीके से पूछताछ की। अगले दिन प्रिंसिपल ने घुटने टिकवा कर स्टाफ के सामने माफी मंगवाई।

एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया-

टीचर ने यौन शोषण का मामला दर्ज करवाया है। आरोपी प्रिंसिपल जैकब की तलाश शुरू कर दी गई है।

Hot this week

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

भोपाल में भीषण सड़क हादसा: डंपर की चपेट में आने से युवा महिला पत्रकार की मौत

भोपाल। राजधानी के भदभदा चौराहे पर रविवार सुबह करीब...

मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी को अंतिम सांस तक उम्रकैद की सजा

भोपाल। राजधानी की एक विशेष अदालत ने 5 वर्षीय...

Topics

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने थाने में की शिकायत

रीवा। श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन और मेडिसिन...

जनसंवाद कार्यक्रम से गायब रहना पड़ा भारी, चूनाभट्टी थाना प्रभारी निलंबित

भोपाल। पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम में गैरहाजिर रहना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img