Monday, November 16, 2026
24.1 C
Bhopal

रतलाम में लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:नमकीन व्यापारी से प्रोसेसिंग फीस के नाम पर लिए 45 हजार रुपए, लोन भी नहीं हुआ

रतलाम में लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। नमकीन व्यापारी से धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला जांच में लिया।

हिम्मत (27) पिता गोपाल कासोटिया निवासी आंबेडकर नगर ने स्टेशन रोड थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि रत्नेश्वर रोड पर नमकीन की दुकान है। मकान बनाने के लिए लोन चाहिए था। 24 जनवरी 24 को अमन पिता ताराचंद डागर निवासी धीरजशाह नगर मुझसे मिला।

उसने कहा कि मैं तुम्हारा लोन किसी भी बैंक से 10 से 15 दिन में करवा दूंगा। लोन प्रोसेसिंग फीस 45 हजार रुपए लगेगी। इस पर मैंने उसे 28 हजार रुपए फोन पे किए और 17 हजार रुपए कैश दिए। इस तरह कुल 45 हजार रुपए दिए।

15 दिन में लोन नहीं हुआ तो मैंने उससे बात की। अब वह आना-कानी कर बहाने बना रहा है। कहने लगा कि जिस फाइनेंस कंपनी से तुम्हारा लोन करवाया वो फ्रॉड निकली और रतलाम से भाग गई है। मैंने उससे रुपए वापस मांगे तो नहीं दिए। अमन ने मेरे साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

Hot this week

इलाज के बहाने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, ड्यूटी डॉक्टर पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

​ग्वालियर। हजीरा स्थित सिविल अस्पताल में इलाज के लिए...

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

Topics

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img