Monday, June 22, 2026
33.3 C
Bhopal

बचपन के दोस्त ने बनाया अश्लील VIDEO:छात्रा को ब्लैकमेल कर ऐंठे 4.20 लाख, पुलिस देखते ही गिड़गिड़ाने लगा आरोपी

ग्वालियर में एक 17 वर्षीय छात्रा का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 4.20 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपी छात्रा का पड़ोसी और बचपन का दोस्त था, जिसे बुधवार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

पुलिस को देखते ही आरोपी पैरों में गिरकर माफ़ी मांगने लगा, फिलहाल पूछताछ जारी हैं। बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि

12 वी की छात्रा ने शिकायत की थी कि उसके एक दोस्त ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 4.20 लाख रुपए ऐंठ लिए थे। यह रुपए छात्रा ने परिचित से उधार लेने के साथ ही घर में रखे रुपए उसे दिए थे लेकिन इसके बाद भी वह घर से जेवर चोरी करने का दबाव बना रहा था।

ग्वालियर आते ही पकड़ा गया मामला दर्ज होने के बाद आरोपी आयुष शर्मा के बारे में पता लगा कि वह शिवपुरी का रहने वाला है। जिस पर एक टीम शिवपुरी में डेरा जमाए हुए थी लेकिन आरोपी लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। जिस पर पुलिस ने उसके रिश्तेदार की सूची बनाई।

पुलिस को पता लगा कि आयुष मंगलवार रात उरवाई गेट के पास अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंचा है। जिस पर दबिश देकर उसे बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है।

गिड़गिड़ाकर मांगी माफी जब पुलिस आरोपी को लेकर थाने पहुंची तो आरोपी के आंसू निकल पड़े और माफी मांगने लगा। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू कर दिया है।

पड़ोस में रहता था आरोपी

छात्रा ने बताया कि उसके पिता सेना से रिटायर्ड है। दो माह पूर्व उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर एक वीडियो आया और जब उसने वीडियो डाउनलोड किया तो पता चला कि वह उसका अश्लील वीडियो है। इसके बाद वीडियो सेंड करने वाले ने उसे बदनाम करने की धमकी दी।

जिसके बाद 5 लाख रुपए की मांग कर एक नंबर दिया गया और उससे बात करने के लिए बोला। जब बात की तो पता चला कि वह नंबर उसके पूर्व मित्र आयुष शर्मा का है। आरोपी के पिता भी सेना में थे और 5 साल पूर्व उनके पड़ोस में रहता था।

Hot this week

शाहजहाँनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी भोपाल को नशा मुक्त बनाने के अभियान...

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

Topics

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी व नवग्रह प्रतिमाओं का हुआ अधिवास, वैदिक मंत्रों से गूंजा दिव्य लोक

श्रीविद्या अधिष्ठात्री माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी राजराजेश्वरी के 'दिव्य देवी...

भोपाल: नौकरी छूटने के तनाव में थे डॉक्टर के बेटे सौरभ बंजारा, जहर पीने से मौत

​भोपाल। शहर के जाने-माने नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एमएल बंजारा के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img