Wednesday, September 30, 2026
32 C
Bhopal

अमित शाह के बयान पर विधानसभा में कांग्रेस का हंगामा

मध्य प्रदेश विधानसभा के तीसरे दिन विपक्ष ने गृहमंत्री अमित शाह के डॉ भीमराव अंबेडकर पर दिए बयान का विरोध किया। प्रश्नकाल खत्म होने के बाद कांग्रेस के विधायकों ने अमित शाह के बयान पर आपत्ति जताते हुए माफी मांगने को कहा।

बीजेपी के विधायकों ने इस बात का विरोध किया जिसके बाद सदन में शोर शराबा बढ़ गया। बढ़ती नारेबाजी के बाद सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भाजपा ने साफ कर दिया है कि वे संविधान और बाबा साहेब से नफरत करते हैं। वहीं पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा की हम बाबा साहब का नाम हजार बार लेंगे।

दरअसल मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में कहा था- अगर वे (कांग्रेस) जितनी बार अंबेडकर का नाम लेते हैं, उतनी बार भगवान का नाम लेते तो उन्हें स्वर्ग में जगह मिलती।

नेता प्रतिपक्ष सिंघार बोले- देश के दलितों का अपमान

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि गृहमंत्री शाह की संविधान निर्माता बाबासाहेब अंबेडकर पर की टिप्पणी पर हम आपत्ति जताते हैं। सरकार तुरंत इस पर माफी मांगे। उन्होंने कहा ये पूरे देश के दलितों का अपमान है।

कमलनाथ बोले- बीजेपी के मंसूबे सामने आए

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भाजपा के मंसूबे अब सामने आ गए हैं। संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर का संसद में अपमान कर भाजपा ने साफ कर दिया है कि वे संविधान और बाबा साहेब से नफरत करते हैं। डॉ अंबेडकर को करोड़ों लोग भगवान की तरह पूजते हैं। देश की जनता इस कृत्य को कभी माफ नहीं करेगी।

पीसीसी चीफ पटवारी बोले- हजार बार लेंगे बाबा साहब का नाम

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा की अमित शाह जी सुन लो, हम ​​​​​बाबा साहब अंबेडकर का नाम एक बार नहीं हजार बार लेंगे, बार बार लेंगे।

Hot this week

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img