Tuesday, October 27, 2026
23.7 C
Bhopal

ग्वालियर में फर्जी अनुबंध पर जमीन बेचने का बनाया दबाव

ग्वालियर में अलग-अलग तरीके से लोगों के साथ ठगी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। ऐसे ही एक ठगी के मामले में पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर फर्जी पांच ठगों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों फर्जी अनुबंध के आधार पर महिला पर रजिस्ट्री कराने का दबाव बना रहे थे।

जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाने पहुंचकर की थी, उसी शिकायत और जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी अभी फरार है जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके संबंधित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

6 बीघा जमीन का बना लिया फर्जी अनुबंध

मुरार थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने बताया कि कल्पना नगर मुरार निवासी प्रीति गर्ग ने शिकायत की थी। बताया था कि उसकी सुनारपुरा में 6 बीघा 10 बिस्वा जमीन है। कुछ समय पहले प्रकाश छारी पुत्र शिवनाथ छारी, हेमंत छारी, जितेंद्र नागपाल पुत्र मोहन नागपाल निवासी खेरिया मोदी बिजौली, गोपाल सिंह राणा पुत्र राम सिंह राणा निवासी सुनारपुरा और यशवंत सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह परमार निवासी एसएलपी कॉलेज के पास ने मेरी जमीन का फर्जी अनुबंध बनाकर सौदा करने के लिए दबाव बनााया। शिकायत की जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

Hot this week

भोपाल: 4 नवंबर को सतपुड़ा भवन के सामने अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनर्स करेंगे प्रदर्शन

भोपाल: महंगाई भत्ते (DA) और लंबित पदोन्नतियों जैसी विभिन्न मांगों...

Topics

भोपाल: 4 नवंबर को सतपुड़ा भवन के सामने अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनर्स करेंगे प्रदर्शन

भोपाल: महंगाई भत्ते (DA) और लंबित पदोन्नतियों जैसी विभिन्न मांगों...

पन्ना: अवैध शराब ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 72,600 रुपए की सामग्री जब्त

पन्ना: जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img