Tuesday, September 8, 2026
27.1 C
Bhopal

डीजल फेंक कर लगाई आग, दो युवक झुलसे

भिंड| गोहद के एंडोरी थाना क्षेत्र के बरौना गांव में दो पक्षों के विवाद के दौरान आरोपियों द्वारा उनके ऊपर डीजल फेंकते हुए आग लगा दी। इस घटना में दो युवक बुरी तरह जल गए। घटना के संबंध में घायल युवक के पुत्र द्वारा मामले में शिकायत करने पर एंडोरी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में ले लिया है। एंडोरी पुलिस ने बताया कि फरियादी दीप सिंह तोमर 25 साल पुत्र रामनिवास सिंह तोमर निवासी बरौना ने शिकायत करते हुए कहा कि बीते 18 दिसंबर को रात 9 बजे के करीब गांव निवासी भूरा तोमर और संदीप जाटव मामूली बात को लेकर विवाद करने लगे।इस बीच रामनिवास सिंह तोमर और गांव के रहने वाले नरोत्तम माहौर बीच बचाव करने लगे तभी आरोपी भूरा तोमर और संदीप जाटव ने उनके ऊपर कट्टी से डीजल उड़ेलते हुए आग लगा दी। अचानक हुई इस घटना में रामनिवास और नरोत्तम माहौर जलने से झुलस गए।

Hot this week

विदिशा के पूर्व अपर कलेक्टर आईएएस अनिल कुमार डामोर का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर

​विभागीय स्थानांतरण के बाद नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी...

Topics

विदिशा के पूर्व अपर कलेक्टर आईएएस अनिल कुमार डामोर का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर

​विभागीय स्थानांतरण के बाद नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी...

एमवाय अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, ओपीडी सेवाएं प्रभावित

​इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img