Tuesday, September 8, 2026
29.1 C
Bhopal

भोपाल स्टेशन पर ऑटो वालों की गुंडागर्दी, बिना पर्ची के इंटीग्रेटेड पार्किंग में घुस रहे

भोपाल स्टेशन परिसर में ऑटो चालक मनमानी कर रहे हैं। ऑटो चालक इंटीग्रेटेड पार्किंग में बिना पर्ची कटवाए घुसते हैं। पार्किंग कर्मचारी उन्हें टोकते हैं तो यह हाथापाई करने पर उतारू हो जाते हैं। इंटीग्रेटेड पार्किंग का बैरियर तोड़कर निकल जाते हैं। इसका खमियाजा आगे और पीछे खड़े दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को भुगतना पड़ता है। प्लेटफार्म एक की नई बिल्डिंग के बाहर इनके जमावड़े से यात्रियों को प्लेटफार्म में आने-जाने में भी परेशानी होती है।

उधर, 6 नंबर प्लेटफार्म की ओर बने बोगी रेस्टोरेंट को प्लेटफार्म नं. एक की ओर पुरानी बिल्डिंग के सामने शिफ्ट किया जाना प्रस्तावित है। लेकिन ऑटो वालों ने अपना यहां अघोषित स्टैंड बना रखा है।

दोपहिया पार्किंग में खड़े होते हैं ऑटो : जीआरपी थाना के सामने दोपहिया वाहन पार्किंग में भी ऑटो वालों का अवैध कब्जा है। पहले इस एरिया में रेलिंग लगी थी। जिसको अज्ञात तत्वों ने काट दी। नतीजे में यहां कई ऑटो चालक अपना रिक्शा यहां खड़ा कर रहे हैं।

टीम भेज जांच करवाएंगे

ये मामला मेरे संज्ञान में आया है। हम टीम को भेज कर चेक करवा लेते हैं। यदि ऐसा हो रहा है तो कार्रवाई करवाएंगे। –नवल अग्रवाल,प्रवक्ता, भोपाल रेल मंडल

इस संबंध में शिकायत मिलने पर करेंगे कार्रवाई आरपीएफ को इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। –प्रशांत यादव, सीनियर कमांडेंट, आरपीएफ

Hot this week

विदिशा के पूर्व अपर कलेक्टर आईएएस अनिल कुमार डामोर का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर

​विभागीय स्थानांतरण के बाद नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी...

एमवाय अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, ओपीडी सेवाएं प्रभावित

​इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज और...

Topics

विदिशा के पूर्व अपर कलेक्टर आईएएस अनिल कुमार डामोर का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर

​विभागीय स्थानांतरण के बाद नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी...

एमवाय अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, ओपीडी सेवाएं प्रभावित

​इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img