Tuesday, October 27, 2026
30 C
Bhopal

इंदौर पुलिस की टीम ने अजमेर से पकड़ा एमडी ड्रग्स का नाइजीरियन तस्कर एंथोनी

एमडी ड्रग्स रैकेट में इंदौर पुलिस टीम ने नाइजीरिया मूल के तस्कर व उसके साथी को अजमेर के किशनगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली में अफ्रीकन फूड के नाम से दुकान संचालित कर इसी की आड़ में एमडी ड्रग्स रैकेट का संचालन कर रहा था।

12 जवानों की टीम ने इसकी घेराबंदी की तो ये नाले में कूद गया। जब राइफल तानी तो सरेंडर कर दिया। इसकी जानकारी इंदौर में गिरफ्तार किए गए दो तस्करों से मिली थी, इसलिए टीम वहां गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम एंथोनी ओनेएका उर्फ मामा(37) है। इसे इसके साथी तस्कर पीरचंद उर्फ बाला(35) निवासी पुष्कर राजस्थान के साथ गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 116 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली है।

Hot this week

पन्ना: अवैध शराब ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 72,600 रुपए की सामग्री जब्त

पन्ना: जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग...

Topics

पन्ना: अवैध शराब ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 72,600 रुपए की सामग्री जब्त

पन्ना: जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img