Friday, October 23, 2026
21.5 C
Bhopal

रेप का आरोपी गिरफ्तार, धमकाया था- पति को मार देगा

ग्वालियर के मुरार थाने की पुलिस ने महिला से रेप और इसके बाद ब्लैकमेल करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़ित के भाई के साथ आरोपी कंस्ट्रक्शन का काम करता था।

31 साल की महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया था कि वह मूलतः भिंड की रहने वाली है। शहर में पति के साथ रहती है। आरोपी बहादुर जाटव काफी समय से उसे बदनाम करने की धमकी देकर डरा रहा था। 24 मई 2023 की सुबह चार बजे वह घर में अकेली थी। आरोपी कमरे में घुस आया। पति को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे बदनाम करने की धमकी देकर शोषण करने लगा।

पीड़ित ने बताया कि जब वह विरोध करती, तो आरोपी खुद का हाथ और गला काटने की धमकी देता था। उसे फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर शोषण कर रहा था। अब जब वह परेशान हो गई, तो आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की।

मुरार थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने बताया कि आरोपी को उसके घर से पकड़ा गया। पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

शिक्षिका के निलंबन की मांग को लेकर मिसरोद स्कूल के छात्रों का धरना, सड़क जाम करने की चेतावनी

भोपाल: मिसरोद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं...

Topics

शिक्षिका के निलंबन की मांग को लेकर मिसरोद स्कूल के छात्रों का धरना, सड़क जाम करने की चेतावनी

भोपाल: मिसरोद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं...

VIT भोपाल के नाम और लोकेशन पर NHRC सख्त: सरकार से 4 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

भोपाल वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) भोपाल के नाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img