Wednesday, September 2, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में नव विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

भोपाल के लालघांटी स्थित जैन कॉलोनी में रहने वाली नव विवाहिता ने शुक्रवार की सुबह ससुराल में संदिग्ध हालातों में मौत हो गई थी। ससुराल वालों ने फांसी लगाकर सुसाइड की बात कही है। वहीं मायके वालों ने गला घोंटकर हत्या करने के आरोप मृतका के पति पर लगाए हैं।

शनिवार की दोपहर को पीएम के बाद दोनों पक्षों में बॉडी का अंतिम संस्कार करने को लेकर भी जमकर विवाद हुआ। हमीदिया हास्पिटल की मर्चुरी में पुलिस की मौजूदगी दोनों पक्षों के बीच तनातनी चलती रही। हालांकि बॉडी लड़की पक्ष के सुपुर्द की गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

आरती दुबे (24) अक्ष्य दुबे निवासी जैन कॉलोनी लालघांटी गृहिणी थी। इंग्लिश से एमए करने के बाद उसकी शादी इसी साल अप्रैल महीने में हुई ही। आरती मूल रूप से छतपुर के गांव मलहारा की रहने वाली थी। उसके भाई रामप्रकाश ने बताया कि आरती 6 बहनों में पांचवे नंबर की थी। 22 अप्रैल को उसकी शादी की थी। शादी में 15 लाख रुपए कैश दिए थे।

ससुराल वालों ने बीस लाख की मांग की थी। पांच लाख रुपए कुछ समय बाद देने की बात तय हुई थी। हम पांच लाख रुपए देने के लिए जमीन बेचने का प्रयास कर रहे थे। ससुराल वाले लगातार रकम देने का दबाव बनाते रहे। इसी बात को लेकर पति आरती को प्रताड़ित करता था। उसकी एक ननद भी उसे ताना दिया करती थी। आरती कई बार फोन पर इस बात का जिक्र कर चुकी थी। आखिरी बार गुरुवार की रात को उससे छोटी बहन की फोन पर बात हुई थी। तब उसने जिक्र किया था कि तेरे जीजा जी बेहद परेशान कर रहे हैं।

यह लोग मुझे जीने नहीं देंगे, उसी के फोन से पिता ने बात की। आरती को आश्वासन दिया कि रात गुजार लो सुबह हम लेने आ रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार की सुबह उसकी ननद ने फोरन पर बहन की मौत की सूचना दी। मर्चुरी में बॉडी को देखा तो उस पर चोटों के निशान हैं। हमें फांसी लगाने की बात बताई जा रही है। लेकिन हमें शक है कि उसकी हत्या गला घोंटकर की गई है।

एसीपी करेंगे मामले की जांच

टीआई बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ससुराल वालों ने फांसी लगाकर सुसाइड की बात बताई है। महिला के गले में दुपट्टे से बना फंदा भी मिला है। मामले में मर्ग कायम कर लिया है। नव विवाहिता से जुड़ा मामला होने के कारण एसीपी केस की जांच करेंगे।

Hot this week

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...

रायसेन जिला जेल में खूनी संघर्ष: कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, एम्स रेफर

​रायसेन जिला जेल के भीतर एक सनसनीखेज वारदात सामने...

Topics

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...

रायसेन जिला जेल में खूनी संघर्ष: कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, एम्स रेफर

​रायसेन जिला जेल के भीतर एक सनसनीखेज वारदात सामने...

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img