Wednesday, September 2, 2026
25.1 C
Bhopal

जबलपुर का बदमाश रुपेन्द्र दिल्ली में गिरफ्तार

खमरिया शराब दुकान के संचालक ने शराब तस्कर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद तस्कर के भाई को यह नागवार गुजरा। उसने अपने गुर्गों को दुकान संचालक की हत्या करने भेजा। बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, लेकिन शराब दुकान संचालक बाल-बाल बच गया।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान संचालक का बयान दर्ज किया, जिसमें पता चला कि फायरिंग करने वाले बदमाश पनागर के निवासी रूपेंद्र साहू के गुर्गे थे। पुलिस ने संचालक की शिकायत के आधार पर रूपेंद्र साहू और उसके गुर्गों की तलाश शुरू कर दी। जांच में यह भी सामने आया कि रूपेंद्र का शार्प शुटर आकाश बग्गा ने फायरिंग की थी।

पुलिस का दबाव बढ़ा, फरार हुआ बदमाश

शराब दुकान संचालक पर फायरिंग करने के आरोपी रुपेन्द्र साहू और उसके शूटर आकाश बग्गा की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। पुलिस को जानकारी मिली कि रूपेंद्र सिहोरा के एक खेत में छिपा हुआ है, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह भागने में सफल हो गया।

बाद में पुलिस को सूचना मिली कि वह दिल्ली के जनकपुरी इलाके के एक होटल में छिपा हुआ है। पुलिस ने तुरंत चार सदस्यीय टीम भेजी और उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया।

28 आपराधिक मामले, गैंग का संचालन

रूपेंद्र साहू पर हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट और अवैध हथियार रखने सहित 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक गैंग बना लिया था, जिसमें 20 से 25 साल के लड़के शामिल थे। यह गैंग अपराध करने के लिए इन्हें पैसे का लालच देता था। दो महीने पहले रूपेंद्र ने एक दूध विक्रेता पर चाकू से हमला किया था।

इसके बढ़ते अपराधों को देखते हुए पुलिस रूपेंद्र के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

अवैध शराब बेचने के मामले में रूपेंद्र के भाई पारस को पुलिस ने किया था गिरफ्तार।

आकाश फरार, रूपेंद्र से पूछताछ जारी

2 दिसंबर को शराब दुकान संचालक पर फायरिंग करने वाला शूटर आकाश बग्गा अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। रूपेंद्र साहू को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीएसपी विवेक गौतम ने बताया कि रूपेंद्र और उसकी गैंग के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस लगातार गैंग के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर रही है और जल्द ही पूरी गैंग का सफाया कर दिया जाएगा।

Hot this week

रायसेन जिला जेल में खूनी संघर्ष: कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, एम्स रेफर

​रायसेन जिला जेल के भीतर एक सनसनीखेज वारदात सामने...

Topics

रायसेन जिला जेल में खूनी संघर्ष: कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, एम्स रेफर

​रायसेन जिला जेल के भीतर एक सनसनीखेज वारदात सामने...

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img