Saturday, June 20, 2026
36 C
Bhopal

ग्वालियर में फिर ATM मशीन लूटने की कोशिश

ग्वालियर में ATM काटकर 15 लाख रुपए कैश लूट के 24 घंटे बाद ही बदमाशों ने फिर एक बार वारदात को अंजाम देने की प्रयास किया है। इस बार चन्द्रनगर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ATM को टारगेट किया गया है। बदमाशों ने ATM पर लगे CCTV कैमरे पर टेप लगा दिय। कैमरा बंद होते ही सिक्योरिटी कन्ट्रोल रूम मुम्बई में अलर्ट हुआ।

तत्काल ग्वालियर पुलिस को लोकेशन शेयर कर सूचना दी गई। ग्वालियर थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ वेग ने तत्काल रात्रि गश्त पर निकले अफसरों को अलर्ट किया। पुलिस ने समय पर पहुंचकर बड़ी वारदात को टाल दिया है। अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकले हैं। वारदात शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात करीब तीन बजे चन्द्रनगर में एसबीआई के ATM पर हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की टीम जब चन्द्र नगर कोटेश्वर मंदिर के पास ATM पर पहुंची तो आरोपी वहां से भाग चुके थे। पुलिस ने चेक किया तो एटीएम मशीन के अंदर लगे कैमरे पर काले रंग का प्लास्टिक का टेप चिपका हुआ मिला है। पुलिस के समय पर पहुंचने से एक बड़ी घटना टल गई है।

पुलिस ने कराई घेराबंदी, नहीं लगे हाथ

मामले का पता चलते ही पुलिस एक्टिव हुई और जिले भर में नाकाबंदी कराई गई, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। पुलिस ने रात भर चेकिंग की और खासकर चार पहिया वाहन में सवार लोगों को चेक किया, लेकिन ATM काटने वाले पुलिस के हाथ नहीं आए हैं।

CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस

ग्वालियर थाना पुलिस ने चन्द्र नगर कोटेश्वर मंदिर के पास एटीएम में वारदात को तो टाल दिया है, लेकिन गैंग अभी नहीं पकड़ी गई है। यही कारण है कि पुलिस ने गैंग का पता लगाने के लिए एटीएम के आसपास लगे CCTV कैमरे खंगालना शुरू कर दिया है। फिलहाल कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

एक दिन पहले आनंद नगर में काटा था ATM

इस घटना से एक दिन पहले गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात बदमाशों ने बहोड़ापुर के आनंद नगर इलाके में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक ATM को काटकर लगभग 15 लाख रुपए कैश निकाल ले गए थे। इस वारदात के बाद से पुलिस अलर्ट है।ऐसे में एक और एटीएम में टेप लगाकर वारदात का प्रयास बताता है कि बदमाश कितने बेखौफ हैं।

एएसपी निरंजन शर्मा ने कहा

आधी रात को ग्वालियर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि चन्द्र नगर कोटेश्वर मंदिर के पास एसबीआई के एटीएम पर कुछ गड़बड़ है। पुलिस पहुंची तो वहां से बदमाश भाग चुके थे, लेकिन एटीएम मशीन पर लगे कैमरे पर काले रंग का टेप चिपका मिला था।

Hot this week

जमीन के नाम पर दो भाइयों से 35 लाख की धोखाधड़ी, फर्जी एग्रीमेंट बनाकर की ठगी

​ग्वालियर। ठाटीपुर थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम...

सीमांकन और नामांतरण के बदले घूस मांग रही पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

​ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को तानसेन तहसील के...

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img