Wednesday, September 2, 2026
22.1 C
Bhopal

ताल के युवक विशाखापटट्‌नम से लाए गांजा

रतलाम पुलिस ने 24 किलो गांजे के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वे गांजा विशाखापट्‌टनम लेकर बेचने के लिए लाए थे। जब्त गांजे की कीमत 2 लाख 40 हजार रुपए है।

मुखबिर की सूचना पर रतलाम जिले की ताल थाना पुलिस ने कार्रवाई की। एसडीओपी शाबेरा अंसारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने सांगाखेडा फंटा ताल महिदपुर रोड पर नाकाबंदी की। सोनू (33) पिता बगदीराम निवासी वार्ड ताल, आशीष (33) पिता मुकेश मीणा निवासी कांजीकुआं ताल एवं मनोज (23) पिता जगन्नाथ खटीक निवासी रावला गली ताल को पकड़ा। इनके पास 24 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

ताल थाना प्रभारी पातिराम डावरे ने बताया आरोपी गांजा विशाखापटट्नम से लेकर आए थे, जो कि स्थानीय स्तर पर बेचने वाले थे। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। गांजा किसे देने वाले थे, इनके खरीदार कौन हैं और किससे लेकर आए हैं? उसकी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

Hot this week

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...

Topics

मंदसौर: गैस कटर से एटीएम काटकर 6.50 लाख की चोरी

​भानपुरा रोड की घटना मंदसौर के भानपुरा रोड पर स्थित...

भोपाल में फर्जी IPS बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

भोपाल के एमपी नगर इलाके में खुद को IPS...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img