Friday, August 14, 2026
25.1 C
Bhopal

3.32 करोड़ धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी की हादसे में मौत

दमोह के सेंट नॉरबर्ट स्कूल में 3 करोड़ 32 लाख की वित्तीय अनियमितता के मुख्य आरोपी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना 12 फरवरी को जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र में हुई जिसमें पूर्व प्राचार्य फादर पॉल्सन की जान चली गई।

फादर पॉल्सन की मौत उसी दिन हुई, जिस दिन शाम को कोतवाली पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। शुक्रवार को मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने जबलपुर पुलिस से संपर्क कर मौत के संदिग्ध पहलुओं की जांच करने को कहा है।

डीईओ ने कराई जांच, अभिभावकों से वसूले पैसे

जिला शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट के अनुसार, स्कूल प्रबंधन ने 2017-18 से 2022-23 के बीच अभिभावकों से 3 करोड़ 32 लाख रुपए अवैध रूप से वसूले।यह राशि ‘द सोसाइटी ऑफ एबी ऑफ बर्न’ नामक संदिग्ध संस्था को छह किश्तों में भेजी गई। प्रबंधन न तो इस संस्था के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी दे पाया और न ही धन हस्तांतरण के नियमों की व्याख्या कर सका।

स्कूल प्रबंधन ने जबरन पेरेंट्स से किताबें खरीदने कहा

सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूल पर अनुचित फीस वृद्धि, डुप्लीकेट आईएसबीएन वाली किताबें खरीदने के लिए अभिभावकों पर दबाव डालने और सीबीएसई एफिलिएशन नियमों के उल्लंघन के आरोप हैं। स्कूल प्रबंधन का राशि वापसी का दावा जांच में झूठा पाया गया।

इन लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया केस

पुलिस ने फादर पॉल्सन के अलावा वर्तमान प्राचार्य फादर अनिल बारा, क्लर्क विनोद मुरप्पा, कोऑर्डिनेटर प्रियंका पीटर, संस्था के संचालक मैनेजर फादर थामस केंडीओ प्रियम और पूर्व मैनेजर फादर अरुलानंदू के खिलाफ धारा 409 और 420 के तहत मामला दर्ज किया है।

इस तरह हुआ था हादसा

12 फरवरी की रात ही फादर पॉल्सन सेंट अगस्टाइन स्कूल के एकाउंटेंट एंथोनी के साथ तिलवाड़ा थाना क्षेत्र के किसी फार्म हाउस से खाना खाकर बाइक से वापस लौट रहा था तभी किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एकाउंटेंट घायल हो गया था। सूचना के अनुसार, शुक्रवार शाम मैनेजर को होश आ गया है और पुलिस उससे पूरे मामले की पूछताछ करने का प्रयास कर रही है।

Hot this week

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

Topics

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर रेप

इंदौर:सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान प्यार में बदली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img