Saturday, September 26, 2026
25.1 C
Bhopal

अज्ञात वाहन की टक्कर से फ्लिपकार्ट कर्मी की मौत, खुशियां मातम में बदलीं

​भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार का चिराग बुझा दिया। होशंगाबाद रोड स्थित शनि मंदिर के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 27 वर्षीय सौरभ विश्वकर्मा की दर्दनाक मौत हो गई।

​सौरभ, जो बरखेड़ा पठानी का निवासी था और फ्लिपकार्ट कंपनी में कार्यरत था, बुधवार रात एक पारिवारिक समारोह से घर लौट रहा था। इसी दौरान शनि मंदिर के पास काल बने अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सौरभ सड़क पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा, जबकि आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

​राहगीर की सूचना पर पहुंचा परिवार

​हादसे के बाद वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने मानवता दिखाते हुए सौरभ के मोबाइल से उसकी बहन को फोन कर दुर्घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मृतक के बहनोई शुभम विश्वकर्मा और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में सौरभ को एम्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

​पुलिस जांच में जुटी

​मिसरोद थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार वाहन का सुराग लगाया जा सके। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।

​“देर रात हुई इस दुर्घटना में युवक की जान गई है। हम अज्ञात वाहन की तलाश कर रहे हैं और जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होगा।” — पुलिस प्रशासन

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img