Tuesday, June 16, 2026
29.5 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पति को अश्लील फोटो भेजकर तुड़वाया रिश्ता

ग्वालियर। शहर के महिला थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ उसकी सहेली के भाई द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने न केवल पीड़िता का शारीरिक शोषण किया, बल्कि उसके पति को आपत्तिजनक फोटो भेजकर उसका घर भी तुड़वा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दोस्ती से शुरू हुआ शोषण का खेल

​पुलिस के अनुसार, 26 वर्षीय पीड़िता की जान-पहचान साल 2025 में मुश्फिक हुसैन निवासी ‘तेली की बजरिया’ से हुई थी। मुश्फिक पीड़िता की सहेली का भाई है। दोस्ती के बाद आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का वादा कर उसके साथ गलत काम किया। इसी बीच पीड़िता की शादी कहीं और हो गई, लेकिन आरोपी ने पीछा नहीं छोड़ा।

ब्लैकमेल कर पति को भेजे वीडियो

​शादी के बाद भी मुश्फिक पीड़िता को डरा-धमकाकर मिलने बुलाता रहा। जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके पति को फोन कर पुराने संबंधों की जानकारी दे दी। साक्ष्य के तौर पर आरोपी ने पति के मोबाइल पर अश्लील फोटो और वीडियो भी भेज दिए। इसके बाद पीड़िता के पति ने उसे छोड़ दिया और वह अपने मायके रहने आ गई।

शादी से मुकरा, दी जान से मारने की धमकी

​पति के छोड़ने के बाद आरोपी ने फिर से पीड़िता को शादी का भरोसा दिया और संबंध बनाए। लेकिन जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी साफ मुकर गया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर उसने युवती और उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी।

थाना प्रभारी का बयान:

महिला थाना प्रभारी रश्मि भदौरिया ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुश्फिक हुसैन के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

नशे में धुत कार चालक ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

​मंडीदीप। शहर के रॉयल पार्क सिटी गेट के पास...

भोपाल: सैंडविच में निकली मरी मक्खी, फूड सेफ्टी विभाग तक पहुँचा मामला

​भोपाल। शहर के प्लेटिनम प्लाजा स्थित एक फास्ट फूड...

भोपाल: 15 साल से प्लॉट के लिए दर-दर भटक रहे रोहित हाउसिंग सोसायटी के 300 सदस्य

​भोपाल। राजधानी की रोहित हाउसिंग सोसायटी के करीब 300...

देशविरोधी गतिविधियों में एटीएस का शिकंजा: फराज जेल भेजा, नईम 4 दिन की रिमांड पर

​भोपाल। देशविरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले...

खेलकूद प्रतियोगिता: भोपाल पुलिस का दबदबा, जीते 85 पदक

​भोपाल। विदिशा में आयोजित 65वीं अंतरजिला जोनल पुलिस खेलकूद...

Topics

नशे में धुत कार चालक ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

​मंडीदीप। शहर के रॉयल पार्क सिटी गेट के पास...

भोपाल: सैंडविच में निकली मरी मक्खी, फूड सेफ्टी विभाग तक पहुँचा मामला

​भोपाल। शहर के प्लेटिनम प्लाजा स्थित एक फास्ट फूड...

देशविरोधी गतिविधियों में एटीएस का शिकंजा: फराज जेल भेजा, नईम 4 दिन की रिमांड पर

​भोपाल। देशविरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले...

खेलकूद प्रतियोगिता: भोपाल पुलिस का दबदबा, जीते 85 पदक

​भोपाल। विदिशा में आयोजित 65वीं अंतरजिला जोनल पुलिस खेलकूद...

पतंजलि मेगा स्टोर में चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

​शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस ने कमलागंज स्थित पतंजलि मेगा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img