Friday, August 14, 2026
25.1 C
Bhopal

शिवपुरी में पत्नी के प्रेमी की कुल्हाड़ी से हत्या

शिवपुरी के पिछोर में गुरुवार को एक छात्र का शव गटर में पड़ा मिला था। पुलिस ने शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पत्नी और छात्र का लंबे समय से प्रेम संबंध था, जिसकी वजह से आरोपी ने छात्र की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर शव को गटर में फेंक दिया था।

पुलिस ने आरोपी सतीश लोधी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी पत्नी के प्रेमी प्रिंस तिवारी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी और शव को घर के पीछे स्थित गटर में छिपा दिया।

पुलिस को 13 फरवरी को सूचना मिली कि ग्राम छिरवाहा में सतीश लोधी के मकान से दुर्गंध आ रही है। जांच में पता चला कि आरोपी सतीश एक साल पहले भिंड जिले के लहार में परिवार के साथ रह रहा था, जहां उसकी पत्नी का पड़ोस में रहने वाले बी-फार्मा छात्र प्रिंस तिवारी से प्रेम संबंध बन गया। जब आरोपी को इसकी जानकारी हुई, तो वह परिवार को लेकर अपने गांव वापस आ गया।

घर में सो रहा था प्रिंस, कुल्हाड़ी से काटा गला

6 फरवरी की रात जब सतीश घर पहुंचा, तो उसने प्रिंस को अपने घर में सोते हुए पाया। गुस्से में आकर उसने कुल्हाड़ी से प्रिंस की गर्दन पर वार कर हत्या कर दी और शव को गटर में छिपा दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान के बाद आरोपी सतीश लोधी (32) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Hot this week

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

Topics

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर रेप

इंदौर:सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान प्यार में बदली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img