Tuesday, August 11, 2026
24.4 C
Bhopal

बी.टेक छात्र ने शादी का झांसा देकर की ज्यादती

भोपाल के हबीबगंज थाने में एमबीए की एक छात्रा ने प्रेमी के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी ने पिछले साल एक होटल के रूम में उसके साथ ज्यादती की थी। विरोध करने पर उसने जल्द शादी कर लेने का झांसा दिया था।

अब आरोपी ने शादी करने की बात से साफ इनकार कर दिया। लड़की का कॉल उठाना भी बंद कर दिया। तब थाने पहुंची पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक 25 वर्षीय पीड़िता भोपाल में रहती है और एक प्राइवेट कॉलेज से एमबीए सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही है। आरोपी युवक सुमीत पासवान दिल्ली का रहने वाला है। 2021 में दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। तब सुमीत भोपाल में रहकर बी.टेक की पढ़ाई कर रहा था। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती रही।

घुमाने के बहाने होटल ले गया था आरोपी

आरोपी ने पिछले साल जनवरी महीने में लड़की को मिलने बुलाया। घुमाने के बहाने अपने वाहन पर बैठाया और हबीबगंज इलाके के एक होटल में ले गया। यहां उसने पीड़िता के साथ ज्यादती की। लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने जल्द शादी करने का भरोसा दिला दिया।

पिछले तीन महीने से आरोपी युवती का कॉल नहीं उठा रहा है। उससे बात बंद कर दी है और शादी करने से भी साफ इनकार कर चुका है। तब पीड़ित छात्रा ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई।

रेप पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया

इधर,नर्मदापुरम की रहने वाली 22 वर्षीय युवती के साथ उसके जीजा ने दुष्कर्म किया। दरअसल, पीड़िता की बड़ी बहन भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में रहती है। बड़ी बहन को पिछले साल डिलीवरी होना थी। घर की देखरेख के लिए छोटी बहन यहां आई थी। 1 जनवरी 2024 को पीड़िता घर में अकेली थी। तभी उसके जीजी ने अकेला देख उसके साथ ज्यादती कर दी।

कुछ समय बाद लड़की की शादी दूसरे लड़के से हो गई। शादी के दो महीने बाद ही लड़की के पेट में दर्द हुआ। चेक अप कराने पर पता लगा कि वह पांच महीने प्रेग्नेंट है। पति ने उसे मायके में छोड़ दिया, पिछले दिनों पीड़िता ने जीजा के बच्चे को जन्म दिया, इसके बाद उसने थाने में शिकायत कर दी। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Hot this week

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

दूध-घी में मिलावट पर खाद्य विभाग सख्त: प्रदेशभर में 2,234 सैंपल लिए, 3 अधिकारी निलंबित

​भोपाल: त्योहारों और आम दिनों में शुद्धता बनाए रखने के...

Topics

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img