Tuesday, August 11, 2026
26.4 C
Bhopal

दोस्त ने उधार नहीं लौटाया तो छात्र ने सुसाइड किया

भोपाल में बीटेक फर्स्ट ईयर के छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उसके कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आदर्श द्विवेदी के लिए लिखा है-

मेरे परिवार को पैसा लौटा दो। तुमने कहा था, बुधवार तक दे दोगे। लेकिन नहीं दिए, मैंने तुम्हारी मदद की है। तुम्हारे मामा ने भी वादा किया था कि जल्द पैसा लौटा दोगे। अब तुम क्यों नहीं लौटा रहे हो।

घटना भोपाल के रमा नगर की है। रीवा का रहने वाला सत्यम द्विवेदी (18) प्राइवेट कॉलेज से बीटेक सीएस ब्रांच में फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

सत्यम के बड़े भाई शिवम द्विवेदी ने बताया, गांव के आदर्श द्विवेदी की सत्यम से दोस्ती थी। आदर्श हमारा दूर का रिश्तेदार भी है।

उसने करीब 6 महीने पहले परेशानी का बताकर सत्यम से 80 हजार रुपए ले लिए थे। दोस्त को परेशानी में देख सत्यम ने पिता से पूछे बिना उसे पैसे दे दिए थे। आदर्श ने बाद में पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया था। पिता सत्यम से नाराज थे।

फोन पर बहस करता था आदर्श शिवम ने बताया, आदर्श और सत्यम के बीच जब भी रकम लौटाने को लेकर बात होती तो आदर्श उसे धमकाता था। पिछले दिनों आदर्श के परिजनों से शिकायत की तो उसके मामा ने जल्द पैसे दिलाने का वादा किया था। इसके बाद भी नहीं लौटाए, इसी बात को लेकर सत्यम तनाव में रहने लगा था।

मां से बात करने के बाद लगाई फांसी सत्यम भोपाल में एक साथी के साथ किराए के कमरे में रहता था। हर रोज मां से कॉल पर बात करता था। बुधवार की रात उसने मां से बात की। उनसे पूछा कि आदर्श की मां से बात हुई कि नहीं। क्या उन्होंने पैसा लौटा दिए। मां ने बताया कि उन्होंने पैसे नहीं लौटाए हैं। कुछ ही देर बाद सत्यम ने फांसी लगाकर ली। इस बात की जानकारी परिजनों को भोपाल पुलिस ने कॉल पर दी।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की टीटी नगर थाने के टीआई सुधीर अरजरिया ने बताया कि परिजनों के डिटेल बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। गुरुवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग जांच कराई जाएगी।

Hot this week

दूध-घी में मिलावट पर खाद्य विभाग सख्त: प्रदेशभर में 2,234 सैंपल लिए, 3 अधिकारी निलंबित

​भोपाल: त्योहारों और आम दिनों में शुद्धता बनाए रखने के...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img