Tuesday, August 11, 2026
26.4 C
Bhopal

भोपाल के वीआईपी रोड से BMC का बोर्ड तोड़ा

भोपाल में 24-25 फरवरी को हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए नगर निगम ने करोड़ों रुपए खर्च करके सौंदर्यीकरण के काम कराए थे। निगम ने वीआईपी रोड पर बीएमसी के बोर्ड भी लगाए थे। इनमें से एक बोर्ड को कुछ युवकों ने तोड़ दिया। वहीं, जाली भी उखाड़ ली।

दो युवकों की इस हरकत का वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक युवक बीएमसी का बोर्ड उखाड़कर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरे युवक के हाथ में नशीला पदार्थ रखा था। वीडियो में वे बोर्ड और जाली को कबाड़खाने में बेचने की बात कहते नजर आ रहे हैं।

निगम ने थाने में शिकायत की इस मामले में नगर निगम ने थाने में भी शिकायत की है। निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा कि शहर की खूबसूरती बिगाड़ने वालों को नहीं बख्शेंगे। कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। दिन के साथ अब रात में भी मानीटरिंग की जाएगी।

समिट को लेकर निगम ने 33 करोड़ रुपए किए थे खर्च बता दें कि समिट को लेकर निगम ने करीब 33 करोड़ रुपए खर्च किए थे। एयरपोर्ट से लेकर मानव संग्रहालय, बोट क्लब, एमपी नगर, चार इमली, श्यामला हिल्स समेत कई इलाकों में पेंटिंग और फाउंटेन का काम निगम ने किया।

इसमें 5 करोड़ 76 लाख रुपए खर्च किए गए। लाखों पौधे लगाने के साथ लेक से जुड़े काम में 17.25 करोड़ रुपए खर्च हुए। वहीं, पूरे शहर में करीब 10 करोड़ रुपए में लाइटिंग की गई है। इस तरह कुल 32.74 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे।

कमला पार्क से जाली उखाड़ते रंगेहाथों पकड़ा था इससे पहले, 1 मार्च को कमला पार्क में लगी जाली को तोड़ते हुए निगम अधिकारियों ने एक व्यक्ति को रंगेहाथों पकड़ा था। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया था। तलैया थाना पुलिस ने कार्रवाई की थी।

Hot this week

दतिया के सेवढ़ा में सफाई कर्मियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, समर्थन में बाजार बंद; जगह-जगह लगे कचरे के ढेर

​दतिया: नगर परिषद के आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल...

भंडारी ब्रिज के नीचे से 5.40 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का केस

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को परदेशीपुरा क्षेत्र स्थित भंडारी...

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

Topics

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

पुलिसकर्मी बनकर होटल में घुसे, धमकाकर ऐंठे 60 हजार; तीन गिरफ्तार

​भोपाल: ​पिपलानी थाना क्षेत्र के एक होटल में फर्जी पुलिसकर्मी...

शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा: 3 लाख से अधिक का अमानक घी-पनीर जब्त

​इंदौर: खाद्य सुरक्षा प्रशासन के विशेष अभियान के तहत सोमवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img