Thursday, February 12, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में बदमाश ने बछड़े का गला रेता

भोपाल में एक बदमाश ने डेयरी में घुसकर एक बछड़े का गला रेत दिया। दो गायों पर चाकू से हमला किया। एक गाय की इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना चांदबाड़ी पिपलानी क्षेत्र में शनिवार अलसुबह की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोपहर में आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।

रात दो बजे गायों के चिल्लाने की आवाज आई पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र अहिरवार डेयरी संचालक है। उनके पास 8 से 10 गाय हैं। इनमें 4 से 5 बछड़े हैं। रात को वह अपनी डेयरी में ताला लगा कर सो गए थे। देर रात करीब 2 बजे डेयरी के अंदर से गायों के चिल्लाने की आवाज आई। आवाज सुनकर जब सुरेंद्र अहिरवार ने वहां जाकर देखा तो आरोपी बंटी उर्फ आशीष अहिरवार ने एक बछड़े का गला काट दिया था।

हत्या की धमकी देकर फरार हुआ आरोपी डेयरी मालिक को देखकर आरोपी ने धमकी दी कि शोर करने या पकड़ने पर उसकी भी हत्या कर देगा। बाद में आरोपी ने दो गायों को चाकू मार दिया और मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी आशीष अहिरवार को चांदबाड़ी में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

Hot this week

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

करेंसी एक्सचेंज के नाम पर ठगी , नासिक के जालसाज ने भोपाल की युवती से ऐंठे 2.92 लाख

​राजधानी के गांधी नगर इलाके में करेंसी एक्सचेंज के...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...

Topics

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...

चेन्नई एयरपोर्ट पर स्टोर खोलने के नाम पर स्टार्टअप महिला से 66 लाख की ठगी

​बड़ी कार्रवाई: 'विदवेदा' कंपनी के डायरेक्टर पर क्राइम ब्रांच...

नाबालिग को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला मां का प्रेमी गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में करीब पांच...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img