Thursday, May 14, 2026
30.1 C
Bhopal

झगड़ा शांत कराने पहुंचे पड़ोसी की गोली मारकर हत्या

ग्वालियर में होली की रात दो लोगों के झगड़े में बीचबचाव करने आए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पड़ोसी ने युवक के पेट और सीने के बीच गोली मारी, जो पीठ को चीरते हुए बाहर निकल गई।

घटना एबी रोड लक्ष्मीगंज में शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। एएसआई मुनेन्द्र भदौरिया ने बताया

दो युवकों के बीच झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक की हत्या कर दी है पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

एमपी ऑनलाइन चलाता था सुरेंद्र जनकगंज के लक्ष्मीगंज चौराहा पर सुरेंद्र सिंह कुशवाह (24) एमपी ऑनलाइन चलाता था। शुक्रवार रात वह अपने दोस्तों के साथ घूमकर घर लौट रहा था। तभी एबी रोड पर अमित यादव के घर के सामने उसने देखा कि अमरजीत सिंह एक युवक से झगड़ा कर रहा था।

सुरेंद्र, अमरजीत को जानता था इसलिए उसने बीचबचाव किया। इस पर अमरजीत आगबबूला हो गया। वह गुस्से में गालियां देता हुआ अपने घर गया और कट्टा लेकर अपने साथी उदय राठौर और अन्य के साथ सुरेंद्र के घर के बाहर जा पहुंचा। सुरेंद्र घर के बाहर ही खड़ा हुआ था। वह कुछ समझ पाता उससे पहले ही अमरजीत ने फायर कर दिया।

दोस्त के सामने की हत्या मृतक के दोस्त कपिल कुशवाह ने बताया, मैं और सुरेंद्र घर जा रहा थे। रास्ते में अमरजीत कुशवाह किसी से मारपीट कर रहा था। सुरेंद्र उनके बीच झगड़ा शांत कराने पहुंचा। अमरजीत घर की तरफ भागा और कट्‌टा निकाल लाया और सुरेंद्र को गोली मार दी।

मैंने उसे वहां जाने के लिए मना भी किया। तब उसने कहा कि अमरजीत को वह जानता है, वह उसकी बात मान लेगा। अमरजीत को सुरेंद्र का टोकना अच्छा नहीं लगा, उसने इसे ईगो पर ले लिया।

पेट और सीने के बीच लगी गोली आरोपी अमरजीत ने सुरेंद्र के पेट और सीने के बीच गोली मारी। गोली लगते ही सुरेंद्र लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी अमरजीत मौका पाकर अपने साथियों के साथ स्पॉट से फरार हो गया। सुरेंद्र को उसके दोस्त और परिजन गंभीर हालात जयारोग्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने कुछ देर बाद मृत घोषित कर दिया।

Hot this week

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

Topics

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

सगाई तुड़वाने वाले सिरफिरे पर केस, AI से फोटो एडिट कर छात्रा को दी थी धमकी

​बाणगंगा, इंदौर। शहर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img