Saturday, June 27, 2026
35.1 C
Bhopal

इंदौर में वकीलों पर एक और केस दर्ज

इंदौर के परदेशीपुरा में होली के दिन गुलाल फेंकने पर विवाद करने वाले वकीलों के खिलाफ पुलिस ने मारपीट की धाराओं में कार्रवाई की। रविवार को तुकोगंज थाने में भी एक युवक की शिकायत पर वकीलों के खिलाफ एक और FIR दर्ज की गई। इस मामले में यह चौथी FIR है।

वहीं, पुलिस ने वकीलों के घर नोटिस चस्पा कर परदेशीपुरा थाने में बयान दर्ज कराने के लिए उपलब्ध होने की बात कही है। इधर, इंदौर के थाना प्रभारियों ने वॉट्सऐप पर ब्लैक डीपी लगाकर विरोध जताया है।

इससे पहले शाम करीब 5 बजे स्थानीय रहवासी और भोई समाज के लोग थाने पहुंचे और वकीलों के खिलाफ नारेबाजी की। रविवार को पीड़ित राजू गौड़ और स्थानीय रहवासी परदेशीपुरा थाने पर पहुंचे थे। उन्होंने यहां नारेबाजी करते हुए कहा कि वकीलों की तानाशाही नहीं चलेगी। वकीलों ने गुंडागर्दी की है। उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। काफी देर तक रहवासी यहां पर नारे लगाते रहे।

वहीं, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पूरे घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। कहा है कि कहीं ना कहीं मिस कम्युनिकेशन हुआ है। अधिकारी पहले ही समझ लेते तो ऐसी स्थिति न बनती।

गुलाल फेंकने की बात पर हुआ था विवाद पुलिस के मुताबिक होली के दिन गुलाल फेंकने की बात पर राजू भोई के साथ वकीलों ने मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने पहले आवेदन लिया था। मेडिकल के बाद आरोपियों पर केस दर्ज किया गया था।

वकीलों ने किया था हंगामा,चक्काजाम केस दर्ज होने पर वकीलों ने हाइकोर्ट के सामने शनिवार को जमकर हंगामा किया। पुलिस से उनकी बहस भी हुई। टीआई जितेन्द्र यादव के साथ मारपीट भी की गई। वहीं एसीपी विनोद दीक्षित की भी वर्दी खींची गई। उक्त मामले में टीआई के साथ अभद्रता में वकीलों पर शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज किया गया। वहीं दूसरी रिपोर्ट पुलिसकर्मी की शिकायत पर बिना अनुमति के प्रदर्शन को लेकर की गई थी।

थाना प्रभारियों ने डीपी लगाकर किया विरोध रविवार को इंदौर के सभी थाना प्रभारियों ने अपनी वॉट्सऐप डीपी को ब्लैक कर विरोध जताया। इस मामले में अफसरों ने भी टीआई और पुलिसकर्मियों के साथ हुए व्यवहार को लेकर खेद जताया है।

वकीलों पर एक और FIR रविवार शाम को खजराना निवासी एक युवक जीशान अली तुकोगंज थाने पहुंचा।। उसने बताया कि वह वकीलों के प्रदर्शन के दौरान वहां से जा रहा था। इस दौरान उसके साथ वकीलों ने मारपीट की। इस मामले में व्यक्ति के थाने पहुंचने पर वरिष्ठ पुलिस अफसरों को जानकारी दी गई। उसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर वीडियो की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...

बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, जुए के विवाद में भाई पर चाकू से हमला

​इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के...

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

Topics

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...

बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, जुए के विवाद में भाई पर चाकू से हमला

​इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के...

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img