Tuesday, June 30, 2026
32 C
Bhopal

तलाकशुदा महिला से शादी का झांसा फिर रेप

इंदौर की खजराना पुलिस ने एक तलाकशुदा महिला की शिकायत पर उसके परिचित के खिलाफ मंगलवार को रेप का केस दर्ज किया है। आरोपी का महिला के यहां आना जाना था। इसके चलते उसने कई बार सबंध बनाए और शादी करने की बात कही। लेकिन बाद में वह बदल गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

खजराना पुलिस ने 44 साल की महिला की शिकायत पर अब्दुल रफीक के खिलाफ शादी के नाम पर झांसा देकर रेप करने के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता अप्रैल 2023 में ज्वेलर्स की दुकान पर गई थी। यहां पर अब्दुल रफीक मिला सामान्य बातचीत हुई तो उसने कहा कि कोई शादी के लिए महिला हो तो उसे बता दे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति से तलाक हो गया था। इसके चलते बातचीत में एक दिन उसने शादी के लिए कहा तो अब्दुल रफीक ने बात आगे बढ़ाई इसके बाद वह घर लेकर चले गया और पत्नी बनाकर लिवइन में रख लिया। लेकिन शादी की बात करने पर वह टाल देता।

पुलिस के मुताबिक अब्दुल की बेटियां थी। उन्होंने साथ में रखने से मना कर दिया। इसके बाद वह अक्टूबर 2024 में अपने घर से पीड़िता को लेकर गया और अन्य जगह किराए के मकान पर रखा। फिर कई बार सबंध बनाए। लेकिन अब्दुल इसके बाद बदल गया। पीड़िता शादी की बात करने का कहती तो वह अपशब्द कहकर अपमानित करता और मारपीट करने लगा। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर दबाव पूर्वक साथ में रखा।

3 मार्च को अब्दुल रफीक किराए के घर में छोड़कर जूना रिसाला रहने चले गया। बाद में पीड़िता ने वहां के थाने में शिकायत की। जिसमें खजराना पुलिस को जानकारी देकर यहां केस दर्ज कराया।

Hot this week

रिश्वतखोरी पर EOW की बड़ी कार्रवाई, विद्युत विभाग के दो अफसर रंगे हाथ गिरफ्तार

​जबलपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने सोमवार...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: पत्नी सोनम की जमानत बरकरार, हाईकोर्ट से मिली राहत

​शिलांग/इंदौर। बहुचर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी...

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img