Monday, June 29, 2026
24.2 C
Bhopal

रायसेन में सुपारी व्यापारी से 2.14 लाख की चोरी

रायसेन के गैरतगंज पुलिस ने सुपारी व्यापारी से चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 2.14 लाख रुपए और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। इस चोरी की साजिश व्यापारी के ड्राइवर ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर रची थी।

चाय पीने रुका व्यापारी, उड़ा लिए पैसे

घटना 31 मार्च की है। सुपारी व्यापारी विनय गुप्ता अपने ड्राइवर रवि रजक के साथ बम्होरी, उदयपुरा और सिलवानी से उधारी वसूल कर लौट रहे थे। शाम करीब 5:15 बजे वे गैरतगंज के पंचवटी होटल के सामने रुके। विनय गुप्ता होटल में चाय पीने चले गए, इसी दौरान ड्राइवर ने अपने दो दोस्तों को पहले से ही होटल के पास बुला रखा था।

ड्राइवर ने कार का पिछला दरवाजा खोला और उसके दोस्तों ने पीछे की सीट पर रखे बैग से पैसे चुरा लिए। व्यापारी को भोपाल पहुंचने पर चोरी का पता चला।

सीसीटीवी फुटेज में हुआ खुलासा

पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई। टीम ने करीब 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। होटल के सीसीटीवी में ड्राइवर की पूरी हरकतें कैद थीं। वह इशारों से अपने दोस्तों को पैसे उठाने का संकेत कर रहा था।

पुलिस ने फुटेज के आधार पर ड्राइवर समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी-

रवि रजक (34 वर्ष) – भोपाल के बीडीए कॉलोनी निवासी, व्यापारी का ड्राइवर।

रोहित साहू (27 वर्ष) – राहतगढ़, सागर का निवासी।

कोमल उर्फ अजय कुशवाह (24 वर्ष) – टेहरा गांव, राहतगढ़ का निवासी।

पुलिस ने आरोपी रवि रजक से 1.14 लाख रुपए और रोहित साहू से 70 हजार रुपए बरामद किए है। वहीं, कोमल से 30 हजार रुपए और वारदात में इस्तेमाल हीरो स्प्लेंडर बाइक (कीमत 70 हजार रुपए) जब्त की।

इस मामले में थाना प्रभारी डी.पी. लोहिया, उपनिरीक्षक गुलाब लकड़ा और सहायक उपनिरीक्षक रमेश कुमार की अहम भूमिका रही।

Hot this week

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

भोपाल: शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से 8 साल तक दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​भोपाल। मिसरोद इलाके में एक महिला आरक्षक ने सुमित...

Topics

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

तेज रफ्तार बोलेरो का कहर: महिला की मौत, पति और मासूम बेटी घायल

​भोपाल। राजधानी में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे...

खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल। कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के धोली खदान इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img