Saturday, September 26, 2026
29.1 C
Bhopal

भोपाल में युवक पर एसिड अटैक

भोपाल के हथाईखेड़ा इलाके में राजेश शर्मा नाम के युवक पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। दो दिन पहले फरियादी और उसके पड़ोसी में विवाद हुआ था। तब फरियादी ने उसके साथ मारपीट की थी। हालांकि बाद में गांव वालों के कहने पर दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था। वहीं एसिड अटैक के मामले में पिपलानी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसआई संतोष रघुवंशी ने बताया कि, राजेश शर्मा (28) हथाईखेड़ा में रहता है। वह वेल्डिंग का काम करता है। शुक्रवार की रात अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि हथाईखेड़ा पुल के पास युवक पर ऐसिड अटैक हुआ है। मौके पर पहुंचकर युवक के बयान दर्ज किए। उसने बताया कि मदन विश्वकर्मा नाम के पड़ोसी से तीन दिन पहले विवाद हुआ था। इस विवाद में मदन और उसके बीच मारपीट हुई थी। बाद में दोनों पक्षों का बिलखिरिया थाने में राजीनामा हो गया था। मदन को इलाज के लिए पैसे भी दी थी।

घेरकर वारदात को अंजाम दिया

राजेश ने पुलिस को बताया कि रात तक उसके मवेशी घर नहीं लौटे, तब वह मवेशी घेरने के लिए जंगल में गया। पड़ोसी मदन और उसके साथियों ने गुपचुप तरीके से पीछा किया। शुक्रवार की रात घर लौटते समय उसके साथ मारपीट की और मदन ने उसके चेहरे पर एसिड डाल दिया। वारदात को तीन युवकों ने अंजाम दिया। जो दो बाइकों पर सवार होकर आए थे।

Hot this week

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img