Sunday, June 28, 2026
29.2 C
Bhopal

CCTV में कैद हुई मोपेड चोर महिला डांसर

भोपाल के जहांगीराबाद में गुरुवार और शुक्रवार को बैंक कॉलोनी में दो महिला डांसरों ने दो मोपेड चोरी कर ली। दोनों ही वारदातें सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। शनिवार को इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। जिसके बाद पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी महिलाओं की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि दोनों आरोपी महिलाओं को पुलिस ने नोटिस देकर जमानत पर छोड़ दिया है।

एसआई कमलेश सिंह ने बताया कि असगर खान बैंक कॉलोनी में रहते हैं। वह पेंटिंग का काम करता हैं। शुक्रवार की शाम उनके घर के बाहर खड़ी मोपेड चोरी चली गई थी। आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता लगा कि मोपेड को दो युवतियों ने चोरी किया है। इससे पहले गुरुवार को भी इलाके से एक वाहन चोरी हुआ था। इस वारदात को भी इन्ही युवतियों ने अंजाम दिया था। इस मामले में भी सीसीटीवी फुटेज मिले थे। हालांकि इस मामले में फरियादी ने शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया है।

शादी-पार्टियों में डांस करती हैं आरोपी

शनिवार को असगर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने केस की जांच शुरू की। तब युवतियों की पहचान की गई। एक लड़की का नाम इरम खान निवासी छोटा चंबल ऐशबाग और दूसरी लड़की का नाम सादिया खान निवासी प्रताप वार्ड गांधी नगर है। दोनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह शादी और पार्टियों में डांस करने का काम करती हैं। नशा करने की आदी हैं। गलती हो गई।

नशे की हालत में करती हैं वारदात

नशे की हालत में वाहनों को चुराती थीं, जहां पेट्रोल खत्म हो जाए, वहीं छोड़ देती थीं। जहांगीराबाद से गुरुवार की रात जिस मोपेड को चोरी किया था, उसका पेट्रोल कुछ ही दूरी पर खत्म हो गया था। लिहाजा उसे वहीं छोड़ दिया था। शुक्रवार को चोरी किया वाहन पुलिस ने आरोपी युवतियों के कब्जे से बरामद कर लिया है।

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img