Tuesday, September 1, 2026
26.1 C
Bhopal

पुलिसकर्मी को बेसुध होने तक पीटा, पत्थर-लाठी मारकर हत्या

रतलाम में एक हेड कॉन्स्टेबल की तीन आरोपियों ने हत्या कर दी। आरोपियों ने उसे पहले इतना पीटा कि वह बेसुध हो गया। इसके बाद उसे उसकी ही कार में लेकर दूसरी जगह पहुंचे। यहां पत्थर और लाठी से हमला कर दिया। सिर से अधिक खून बह जाने से उसकी मौत हो गई।

आरोपी हेड कॉन्स्टेबल की लाश को ठिकाने लगाने रुकानिया डैम पहुंचे थे। यहां चौकीदार ने देख लिया तो कार लेकर भाग निकले। रास्ते में कार की स्टीयरिंग फेल हो गया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने कार से उतर कर दौड़ लगा दी। उन्हें दौड़ते हुए देख ग्रामीणों ने रोका। कार में जाकर देखा तब उसमे शव दिखाई दिया। तब मामले का खुलासा हुआ।

मामला रिंगनोद थाना इलाके की मोरिया ग्राम पंचायत में सोमवार सुबह का है। मृतक की पहचान गुलाब सिंह (55) पवार के रूप में हुई। वह माकड़ोन तहसील तराना का रहने वाला था। वह उज्जैन की 32वीं बटालियन में हेड कॉन्स्टेबल था। वर्तमान में देवास में पदस्थ था।

ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां उन्होंने अजय पिता जसवंत मोगिया, लखन पिता रमेशचंद्र मोगिया और कमल पिता भगवान सिंह मोगिया को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी डाबड़ा थाना माकड़ोन के रहने वाले हैं। एसपी अमित कुमार ने बताया कि जिस कार से आरोपी लाश फेंकने जा रहे थे, वह गुलाब सिंह की ही है। मामले की जांच की जा रही है।

मृतक गुलाब सिंह (55) पवार उज्जैन की 32वीं बटालियन में हेड कॉन्स्टेबल था।

छुट्‌टी लेकर गांव आया था हेड कॉन्स्टेबल हेड कॉन्स्टेबल गुलाब सिंह 5 अप्रैल को छुट्‌टी लेकर अपने गांव आया था। रविवार 8 बजे से वह खेत पर जाने का बोल कर निकला था। लेकिन रात में घर नहीं लौटा। मोबाइल भी बंद था। इधर, तीनों आरोपियों के साथ हेड कॉन्स्टेबल ने रात में पार्टी की। इस दौरान कहा सुनी होने पर विवाद हो गया। तीनों आरोपियों ने हेड कॉन्स्टेबल की पिटाई कर दी। इसके बाद पत्थर और लाठी से हमला कर दिया।

एक आरोपी की पत्नी पर थी गलत नजर

जावरा एसडीओपी संतोष मालवीय ने बताया मृतक एक महिला पर बुरी नजर रखता था। गलत टिप्पणी करता था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। रविवार शाम से सभी एक साथ निकले थे। कहा सुनी होने पर विवाद हो गया। महिला के पति ने अपने दो और साथियों के साथ मिलकर हत्या की वारदात की अंजाम दिया। एक आरोपी देवास में काम करता है। इसी दौरान उसकी हेड कॉन्स्टेबल से जान-पहचान हुई थी।

आरोपियों को सौंपने की मांग को लेकर हंगामा पुलिस जब तीनों आरोपियों को लेकर जाने लगी तो गुस्साए ग्रामीण जीप के सामने आ गए। वे आरोपियो का सौंपने की मांग करने लगे। इस पर एसआई शिवेंद्र दुबे जीप के बोनट पर बैठे और ग्रामीणों समझाइश दी। एसआई ने कहा कि ‘आप सभी के सहयोग से ये पकड़ाए हैं। एफएसल टीम आ रही है। सख्त कार्रवाई होगी।’ इस पर ग्रामीण माने। प्रेम प्रसंग में उसकी हत्या किए जाने की बात सामने आई है।

Hot this week

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...

मंदसौर: गैस कटर से एटीएम काटकर 6.50 लाख की चोरी

​भानपुरा रोड की घटना मंदसौर के भानपुरा रोड पर स्थित...

भोपाल में फर्जी IPS बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

भोपाल के एमपी नगर इलाके में खुद को IPS...

Topics

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...

मंदसौर: गैस कटर से एटीएम काटकर 6.50 लाख की चोरी

​भानपुरा रोड की घटना मंदसौर के भानपुरा रोड पर स्थित...

भोपाल में फर्जी IPS बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

भोपाल के एमपी नगर इलाके में खुद को IPS...

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर एमपी कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी पर साधा निशाना

​उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img