Monday, August 31, 2026
24.1 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर MBA छात्रा से रेप:5 साल शोषण के बाद आरोपी ने तोड़ा रिश्ता

भोपाल के कोलार इलाके में रहने वाली एक MBA छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। युवती की आरोपी से दोस्ती करीब पांच साल पहले सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। शुरुआती बातचीत के बाद दोस्ती प्रेम-प्रसंग में बदली और फिर युवक ने शादी का झांसा देकर छात्रा का शारीरिक शोषण शुरू कर दिया।

पीड़िता द्वारा शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी ने उसे जाति का हवाला देकर इनकार कर दिया। छात्रा की शिकायत पर कोलार थाना पुलिस ने आरोपी दीपांशु चौरसिया के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है।

पांच साल तक अलग-अलग जगह बनाता रहा संबंध

पुलिस के मुताबिक, 24 वर्षीय युवती भोपाल के कोलार इलाके में किराए से रहती है और मूल रूप से भोपाल जिले से सटे एक अन्य जिले की रहने वाली है। करीब पांच साल पहले उसकी दोस्ती दीपांशु चौरसिया नामक युवक से सोशल मीडिया पर हुई थी। बातचीत के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी भी कोलार इलाके में ही रहता है।

धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। इस दौरान दीपांशु ने शादी का वादा करते हुए कई बार अलग-अलग स्थानों पर शारीरिक संबंध बनाए।

जाति को लेकर किया इनकार, तलाश में जुटी पुलिस

हाल ही में जब छात्रा ने शादी की बात की तो आरोपी ने उसे ‘छोटी जाति’ का बताकर शादी से इनकार कर दिया। कई बार समझाने के बावजूद जब युवक नहीं माना तो पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी जबलपुर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है और फिलहाल फार्मेसी से जुड़ा काम करता है।

कोलार थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Hot this week

भोपाल: रहवासी इलाकों में अवैध कारोबार पर सोमवार से होगी कार्रवाई, चस्पा हुए 24 घंटे के नोटिस

​राजधानी भोपाल के आवासीय इलाकों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों...

3 लाख 60 हजार की स्मैक के साथ बुलेरो सवार तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी की कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई...

नाइजीरियन महिला 25 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

​इंदौर की चंदन नगर पुलिस ने मादक पदार्थों की...

राजधानी में स्क्रैप कारोबारी ने की आत्महत्या

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र के 12 नंबर मल्टी (इंद्रा...

Topics

कटारा हिल्स के अमलतास चौराहे पर फूटा गुस्सा, लोगों ने फूंका नगर निगम का पुतला

​भोपाल कटारा हिल्स स्थित अमलतास चौराहे पर रविवार को स्थानीय...

मनपसंद शादी की जिद: मां और मामा ने घोंटा 17 साल की बेटी का गला

राजधानी भोपाल के पिपलानी इलाके में 17 वर्षीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img