Thursday, November 5, 2026
28.2 C
Bhopal

1 मई से पूरी तरह ऑनलाइन होगा भोपाल कलेक्टोरेट

भोपाल का कलेक्टोरेट 1 मई से ई-ऑफिस हो जाएगा। फाइलों का अप्रूवल ऑनलाइन ही मिलेगा। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सभी विभाग के अधिकारियों को ई-ऑफिस सेटअप तैयार करने को कहा है।

कलेक्टर सिंह ने कहा कि 1 मई से कोई भी फाइल ऑफलाइन नहीं चलेगी। वे भी ऑनलाइन ही अप्रूवल देंगे। वहीं, संबंधित विभाग ई-ऑफिस पोर्टल के जरिए ही फाइलें वरिष्ठ अधिकारियों के पास भेजेंगे। इसके लिए कलेक्टोरेट, जिला पंचायत, नगर निगम आदि ऑफिसों में फाइलों का डेटा बैंक बनाया गया है। एडीएम, एसडीएम और तहसीलदारों की फाइलें भी ऑनलाइन ही चलेगी।

फाइल की हॉर्ड कॉपी मंजूर नहीं होगी कलेक्टर सिंह ने सोमवार को समयावधि बैठक में अफसरों से कहा कि एक मई से किसी भी फाइल की हार्ड कॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी।

अस्पताल, कोचिंग का फायर ऑडिट होगा कलेक्टर ने भोपाल के सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोचिंग संस्थान, अस्पताल, होटल, पटाखों की दुकान एवं अन्य संस्थानों का फायर ऑडिट करने को कहा है। वहीं, जिले में समग्र आईडी को आधार से लिंक कराने के कार्य में गति लाने को कहा। एसडीएम को अवैध खनन एवं अवैध कॉलोनियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी एडीएम को एसडीएम कोर्ट एवं एसडीएम को तहसीलदार कोर्ट का निरीक्षण करने आदेशित किया गया।

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में नाराजगी कलेक्टर सिंह ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए नाराजगी व्यक्त की। कहा कि 50 दिवस से अधिक लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की प्रतिदिन समीक्षा कर शिकायतों का निराकरण करें। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जनभागीदारी के माध्यम से जिले की नदी, तालाब, जल संरचनाओं का संरक्षण एवं संवर्धन को गंभीरतापूर्वक लेते हुए समस्त संबंधित विभागों की आगामी एक महीने का प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

Hot this week

देवास: चंद्रतारा कॉलोनी के मकान में छापा, 8 लाख के अवैध पटाखे जब्त

देवास: नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने बुधवार रात चंद्रतारा...

Topics

देवास: चंद्रतारा कॉलोनी के मकान में छापा, 8 लाख के अवैध पटाखे जब्त

देवास: नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने बुधवार रात चंद्रतारा...

भोपाल में बस से एक किलो चरस जब्त, केरल का युवक गिरफ्तार

भोपाल: गोविंदपुरा पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img