Monday, August 31, 2026
22.1 C
Bhopal

होटल से पकड़ाए हथियारों के तस्कर

इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर की निशानदेही पर होटल रिद्धी-सिद्धी में रुके गुजरात के अमित कुमार भोई को हिरासत में लिया है। तलाशी में अमित के बैग से दो पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। अमित के कथन पर पुलिस ने गोलू और शिवम सिंगोड़िया को भी हिरासत में लिया है। ये दोनों पिस्टल की डिलेवरी देने होटल पहुंचे थे।

क्राइम ब्रांच हथियारों की तस्करी करने वाले तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि होटल में संदिग्ध लोग रुके हैं, जो हथियार खरीद और बेच रहे हैं। इसके लिए टीम तैयार की गई और होटल पर छापा मारा गया। होटल के कमरों की जांच में एक कमरे में अमित कुमार भोई मिला। अमित ने बताया कि उसने गोलू से पिस्टल और कारतूस खरीदे हैं।

अमित होटल में पहले से रुका था। जबकि गोलू और शिवम उसे पिस्टल एवं कारतूस की डिलेवरी देने आए थे। मामले में पुलिस विस्तार से जांच कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि आगे की जांच में कुछ और नाम सामने आएंगे। बता दें कि इंदौर क्राइम ब्रांच ने 4 दिन पहले एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से तीन पिस्टल, दो देसी कट्‌टे, चाकू और दो से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किए थे।

Hot this week

भोपाल: रहवासी इलाकों में अवैध कारोबार पर सोमवार से होगी कार्रवाई, चस्पा हुए 24 घंटे के नोटिस

​राजधानी भोपाल के आवासीय इलाकों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों...

3 लाख 60 हजार की स्मैक के साथ बुलेरो सवार तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी की कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई...

नाइजीरियन महिला 25 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

​इंदौर की चंदन नगर पुलिस ने मादक पदार्थों की...

राजधानी में स्क्रैप कारोबारी ने की आत्महत्या

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र के 12 नंबर मल्टी (इंद्रा...

Topics

कटारा हिल्स के अमलतास चौराहे पर फूटा गुस्सा, लोगों ने फूंका नगर निगम का पुतला

​भोपाल कटारा हिल्स स्थित अमलतास चौराहे पर रविवार को स्थानीय...

मनपसंद शादी की जिद: मां और मामा ने घोंटा 17 साल की बेटी का गला

राजधानी भोपाल के पिपलानी इलाके में 17 वर्षीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img