Friday, February 13, 2026
24.1 C
Bhopal

ग्वालियर में अवैध गर्भपात का पर्दाफाश:3 महीने का गर्भ गिराने का सौदा 16 हजार में किया, हेल्थ टीम ने छापा मारा; महिला दलाल भागी

ग्वालियर के मुरार स्थित एसएन हॉस्पिटल में अवैध गर्भपात का रैकेट पकड़ा गया है। हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने 3 महीने के गर्भ को गिराने के लिए 16 हजार रुपए में डील की थी। गर्भपात की OT (ऑपरेशन थिएटर) में पूरी तैयारी हो चुकी थी, तभी हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने छापा मार दिया। वहां अफरा-तफरी मच गई।

छापा पड़ते ही गर्भपात की डील कराने वाली महिला दलाल और डॉक्टर भाग गए। अस्पताल में तीन महिला कर्मचारी और एक सफाई कर्मचारी मिला। जबकि एक महिला भर्ती थी। 15 जनवरी को एसएन हॉस्पिटल में ही इस महिला को ऑपरेशन से बच्चा हुआ था, लेकिन टांके पकने के कारण वह 30 जनवरी को फिर से भर्ती हुई है।

महिला को कमला राजा अस्पताल में भर्ती कराकर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया है। मौके से गर्भपात कराने की किट, अधूरी केस शीट और एक्सपायरी डेट वाली दवाएं मिली हैं। अस्पताल में मिली महिलाकर्मियों के 4 फोन भी जब्त किए गए हैं।

हॉस्पिटल पर कार्रवाई करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।

हॉस्पिटल पर कार्रवाई करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।

50 हजार रुपए मांगे थे, 16 में हुआ सौदा

सामाजिक कार्यकर्ता मीना शर्मा ने बताया कि वह पिछले एक माह से एसएन अस्पताल की रैकी कर रही थी। इस दौरान एक महिला दलाल से बात हुई। जिसके बाद एक महिला को गर्भपात कराने के लिए लाया गया। अस्पताल के स्टाफ ने गर्भपात कराने के लिए 50 हजार रुपए मांगे थे। 5 दिन की बातचीत के बाद 16 हजार रुपए में गर्भपात कराने का सौदा तय हुआ। इसकी सूचना उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को दी, जिसके बाद छापामार कार्रवाई की गई।

हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन रद्द कराने के लिए भेजेंगे प्रस्ताव

सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ने स्टिंग ऑपरेशन कराकर एस एन हॉस्पिटल में छापामार कार्रवाई की है। यहां अवैध रूप से गर्भपात कराया जा रहा था। लिंग परीक्षण के मामले की भी जांच की जाएगी। हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर धर्मवीर दिनकर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए एमसीआई को प्रस्ताव भेजेंगे। साथ ही हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन रद्द कराने की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

राजधानी में नशे के सौदागरों पर नकेल: आधा किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ...

सूने मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश

​विदिशा | शहर के पुरानी कृषि उपज मंडी...

स्कूल एडमिशन के नाम पर लाखों की चपत

​इंदौर : शहर के नामी स्कूलों में एडमिशन दिलाने...

Topics

स्कूल एडमिशन के नाम पर लाखों की चपत

​इंदौर : शहर के नामी स्कूलों में एडमिशन दिलाने...

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img