Sunday, September 27, 2026
29.6 C
Bhopal

दोस्त की सेहत की चिंता:सुनील ग्रोवर के हार्ट सर्जरी की खबर सुनकर सलमान खान और कपिल शर्मा को लगा शॉक, बोले- मैंने मैसेज कर जानकारी ली है

एक्टर-कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट मुंबई में हुई है। उनकी सर्जरी की खबर सुनकर सलमान खान और कपिल शर्मा शॉक हो गए हैं। इसके साथ ही दोनों सुनील की सेहत को लेकर फिक्रमंद भी हो गए हैं। एक इंटरव्यू में कपिल ने बताया मैंने सुनील को मैसेज भी किया है।

मैंने उन्हें मैसेज किया है: कपिल
कपिल ने एक इंटरव्यू में बताया, ‘यह खबर सुनकर मैं बुरी तरह शॉक में था और सुनील की सेहत को लेकर चिंतित भी हूं। मैंने उन्हें मेसेज किया।, हालाकि वह कल ही डिस्चार्ज हुए हैं तो जाहिर है मैं उनसे वापस रिप्लाई की उम्मीद नहीं कर सकता। बहुत ही कम उम्र में उन्हें हार्ट सर्जरी करवानी पड़ी, पर वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। मैंने हमारे कॉमन दोस्तों के जरिए सुनील की हेल्थ के बारे में अपडेट लिया है। हम लोग इंडस्ट्री में इतने सालों से काम कर रहे हैं। हमारे बहुत से कॉमन दोस्त हैं। वो मुझे सुनील के बारे में रेगुलर अपडेट देते रहते हैं।’

सुनील की हेल्थ अपडेट मुझे देते रहें: सलमान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनील ग्रोवर सलमान के करीबी दोस्तों में आते हैं। कॉमेडियन की हार्ट सर्जरी की खबर सुनकर सलमान ने अपने डॉक्टर्स की टीम को भी निर्देश दिए हैं। सलमान ने टीम से कहा है कि आप सुनील की हेल्थ पर नजर रखें और उनके हेल्थ की अपडेट मुझे देते रहें। सलमान की डॉक्टर्स की टीम उनके फाउंडेशन बीइंग ह्यूमन के साथ काम करते हैं। सलमान और सुनील ने फिल्म भारत में एकसाथ काम किया है।

क्या हुआ था सुनील को
रिपोर्ट्स के अनुसार, सीने में दर्द की शिकायत के बाद सुनील ग्रोवर 8 जनवरी को एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में चेकअप के लिए गए थे। यहां मालूम पड़ा कि उनके हार्ट में ट्रोपोनिन टी नाम के एंजाइम की मात्रा बढ़ी हुई थी। ऐसा तब होता है जब हार्ट को कोई परेशानी हुई हो।

जांच में पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। हालांकि यह ज्यादा गंभीर नहीं था। इस दौरान सुनील कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए। शुरुआत में सुनील ग्रोवर को नॉर्मल दवाएं दी गईं। 12 दिन बाद उनके हार्ट की एंजियोग्राफी हुई, जिसमें हार्ट में ब्लॉकेज पाया गया। सुनील की तीन प्रमुख हार्ट की नसों में ब्लॉकेज था। इसमें 2 नसें 100% ब्लॉक और तीसरी नस 70-90% ब्लॉक थी। गनीमत ये थी कि सुनील का हार्ट नॉर्मल फंक्शन कर रहा था। उनके दिल की मांसपेशियां डैमेज नहीं हुई थीं।

Hot this week

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img