Sunday, September 27, 2026
29.6 C
Bhopal

Lata Mangeshkar Death Updates: लता मंगेशकर के निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक, पढ़िए अब तक का घटनाक्रम

Lata Mangeshkar Death Updates: लगा मंगेशकर का निधन हो गया है। 92 साल की महान गायिका का 29 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था। नितिन गडकरी ने इसकी पुष्टि की। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गोवा चुनाव प्रचार छोड़कर आज सुबह ही ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे। वहीं से उन्होंने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा, लता दीदी का जाना अपूरणीय क्षति है। इससे पहले शिवसेना प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने एक के बाद एक ट्वीट किए थे, जिनसे आशंका पैदा हो गई थी। संजय राउत ने लिखा था, एक युग का अंत। जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह 8.12 बजे उन्हें आखिरी सांस ली। निधन की खबर सामने आते ही देशभर से प्रार्थनाओं और श्रद्धांजलि का दौर शुरू हो गया है। पढ़िए Lata Mangeshkar Death Updates

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम मुंबई जाकर लता दीदी को श्रद्धांजलि देंगे। पीएम मोदी शाम 4.15 बजे मुंबई पहुंचेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक, पीएम शाम 5 बजे अंतिम दर्शन करेंगे।

लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर 12.30 बजे उनके निवास पर ले जाया गया। इसके बाद शाम 6.30 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉ प्रताप समदानी ने कहा, यह गहन दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि लता मंगेशकर ने रविवार सुबह 8:12 बजे अंतिम सांस ली। 28 दिनों से अस्पताल में भर्ती करने के बाद अंगों की विफलता का कारण उनका निधन हुआ।

लता मंगेशकर के निधन पर देश में 2 दिन का राष्ट्रीय शोक रखा गया है। इस दौरान सभी राष्ट्रीय ध्वज आधे झूके रहेंगे।

पीएम मोदी ने भी लता दीदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

लगा मंगेशकर के निवास के साथ ही ब्रीच कैंडी अस्पताल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पहले नाम था हेमा, बाद में रखा गया लता

28 सितंबर, 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में एक मध्यमवर्गीय मराठा परिवार में जन्मी लता मंगेशकर पंडित दीनानाथ मंगेशकर की सबसे बड़ी बेटी हैं। हालांकि बाद में पिता महाराष्ट्र पहुंचे तो उनकी परवरिश भी वहीं हुई। लताजी का पहला नाम पहले ‘हेमा” था, मगर जन्म के पांच साल बाद माता-पिता ने नाम बदलकर ‘लता” रख दिया।

Hot this week

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

Topics

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img