Friday, July 24, 2026
23.5 C
Bhopal

साइरन बजते ही घर, दुकान, ऑफिस की लाइटें बंद करें

मध्यप्रदेश के 5 शहरों में बुधवार को मॉक ड्रिल होगी। भोपाल में भी यह मॉक ड्रिल होगी। ऐसे में सबसे पहले पुलिस लाइन नेहरू नगर में आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल की रिहर्सल की गई।

इसमें बताया गया कि हमले या आपदा के दौरान कैसे घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जाए और उन्हें सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया जाए।

ड्रिल के दौरान CPR देना भी सिखाया गया। एक नकली हमले की स्थिति में घर में आग लगने का दृश्य दिखाया गया, जहां फायर फाइटर्स ने आग पर काबू पाया और घायलों को सुरक्षित निकाला।

देखिए रिहर्सल की 3 तस्वीरें..

    कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक

    रिहर्सल से पहले कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि बैठक में 12 सेवाओं के मुख्य अधिकारियों को नामित किया गया है। एनडीआरएफ (NDRF) को भी इस प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

    इस मॉक ड्रिल में कुल 6 मेन एक्टिविटी होंगी। पुलिस कंट्रोल रूम में ऑनलाइन सर्विसेज स्थापित की जा रही है, जहां से हमें एयर रेड की सूचना प्राप्त हो सकती है। इसके बाद अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग प्रकार की मॉक ड्रिल्स की जाएंगी।

    बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर देश के सभी राज्यों में होने वाली मॉक ड्रिल के लिए एमपी के भी पांच शहरों को चुना गया है।

    साइरन बजते ही घर, दुकान, ऑफिस की सभी लाइटें बंद करें

    कलेक्टर सिंह ने बताया कि आज शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक भोपाल में मॉकड्रिल की जाएगी। इस बीच,

    • शहर के दो जगहों पर आपताकालीन स्थितियां बनाई जाएगी।
    • करीब रात 7:30 से 7:42 तक ब्लैकआउट रहेगा।
    • ब्लैकआउट शुरू करने के लिए रेड अलर्ट साइरन बजेगा
    • साइरन बजते ही घर, दुकान, ऑफिस की सभी लाइटें बंद करें।
    • सड़क पर चल रहे वाहन रोकें और उनकी हेडलाइट और बैकलाइट भी बंद रखें।
    • रात 7:42 पर ग्रीन अलर्ट साइरन बजेगा, जो संकेत देगा कि स्थिति सामान्य है। इसके बाद लाइटें चालू की जा सकती हैं।
    • यह केवल अभ्यास है, किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और घबराएं नहीं।
    • बाकी सभी गतिविधियां सामान्य रूप से चलती रहेंगी।

    सीएम ने की वीडियो कान्फ्रेंसिंग

    मॉक ड्रिल से पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संबंधित जिलों के संभागायुक्त, पुलिस कमिश्नर, कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग भी कर चुके हैं। भोपाल कमिश्नर संजीव सिंह, पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा, कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह भी मौजूद रहे।

    ड्रिल में ये गतिविधियां होंगी बुधवार को भोपाल में होमगार्ड, एनडीआरएफ, एसडीईआरएफ और पुलिस के जवान मॉक ड्रिल करेंगे। शाम 4 बजे से सायरन के जरिए खतरे की सूचना, ब्लैकआउट, प्रमुख सरकारी और गैर सरकारी इमारतों को सुरक्षित रखने, दुर्घटना की स्थिति में घायलों को सुरक्षित निकालने जैसी गतिविधियों की ड्रिल की जाएगी।

    इस संबंध में जिला कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और एसपी को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। बता दें कि देश के 244 शहरों में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से मॉक ड्रिल करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

    प्रशासनिक जिलों से अलग हैं सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट गृह मंत्रालय ने मंगलवार को मॉक ड्रिल वाले जिलों की लिस्ट जारी की। इनमें राज्यवार संवेदनशीलता के आधार पर जिलों को बांटा गया है। देश के 25 राज्यों के कुल 244 सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट को कैटेगरी-1 से 3 के बीच रखा गया है।

    Hot this week

    जेल मुख्यालय में पिपिंग सेरेमनी: पदोन्नत अधिकारी-कर्मचारियों को लगाए स्टार

    मध्यप्रदेश जेल मुख्यालय में बुधवार को पदोन्नत अधिकारी और...

    भोपाल में युवाओं का फूटा गुस्सा: ‘यह पेपर लीक नहीं, सिस्टम का लीकेज है’

    ​भोपाल: ​नीट (NEET) परीक्षा विवाद और दिल्ली में छात्रों पर...

    Topics

    जेल मुख्यालय में पिपिंग सेरेमनी: पदोन्नत अधिकारी-कर्मचारियों को लगाए स्टार

    मध्यप्रदेश जेल मुख्यालय में बुधवार को पदोन्नत अधिकारी और...

    भोपाल में युवाओं का फूटा गुस्सा: ‘यह पेपर लीक नहीं, सिस्टम का लीकेज है’

    ​भोपाल: ​नीट (NEET) परीक्षा विवाद और दिल्ली में छात्रों पर...

    NEET विवाद: भोपाल में सियासी घमासान तेज, आज कांग्रेस का भाजपा कार्यालय तक मार्च

    ​भोपाल: ​NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और दिल्ली में छात्रों...

    भोपाल: अरेरा हिल्स थाना प्रभारी और आरक्षक निलंबित, युवक की पत्नी से अवैध संबंधों का आरोप

    ​भोपाल: ​अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा और आरक्षक नंदकिशोर...
    spot_img

    Related Articles

    Popular Categories

    spot_imgspot_img