Friday, October 2, 2026
27.1 C
Bhopal

डॉ. कलाम के नाम पर बनेगा वक्फ बोर्ड का भवन

प्रदेश में राज्य वक्फ बोर्ड का नया कार्यालय भवन बनाया जाएगा। भोपाल में बनने वाले इस भवन का नाम पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा जाएगा। मौजूदा वक्फ बोर्ड कार्यालय 150 साल से अधिक पुराने भवन में संचालित होता है। यह भवन जर्जर और छोटा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को सीएम हाउस में आयोजित वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत कार्यक्रम में इसकी घोषणा की।

सीएम ने कहा कि वक्फ की संपत्तियों पर गलत नजर डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। राज्य सरकार ऐसे लोगों के साथ सख्ती से पेश आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल नए वक्फ कानून के नाम पर भ्रम फैला रहे हैं। इन्हीं लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर भ्रम फैलाया था। उन्हें मुस्लिम विरोधी बताया जाता था। लेकिन मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिनका सबसे ज्यादा सम्मान अरब देशों में हुआ है।

सीएम ने सांप-नेवले की लड़ाई दिखाने के नाम पर अपना मंजन बेचने वाले मदारी की कहानी सुनाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग मुसलमानों को भाजपा का काल्पनिक डर दिखाकर अपनी राजनीति चमकाते रहे हैं। अब ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।

मप्र में 2 हजार वक्फ माफिया को नोटिस अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि मप्र पहला राज्य है, जिसने सभी वक्फ दस्तावेजों का डिजिटलाइजेशन किया। वक्फ संपत्तियों की जियो टैगिंग का काम भी किया गया। । मप्र वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनव्वर पटेल ने बताया कि अब तक मप्र में 2 हजार से अधिक वक्फ माफिया को नोटिस जारी किए गए हैं। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी समीर दाद समेत कई संस्थाओं के 150 प्रतिनिधि थे।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img