Wednesday, September 30, 2026
23.5 C
Bhopal

गौतमनगर में महिला के घर में घुसे युवक, रजाई-गद्दे जलाए

भोपाल शहर में रविवार को दो इलाकों में उपद्रव की घटनाएं सामने आईं। गौतमनगर में महिला के घर घुसकर युवकों ने रजाई-गद्दों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे पहले उसके जमाई की बाइक जला दी थी। वहीं, निशातपुरा में एक सरकारी कर्मचारी से मारपीट कर उसकी कार के शीशे तोड़ दिए गए और बाइक उठाकर ले गए।

गौतमनगर की रहने वाली यासमीन ने पुलिस को बताया कि उसके जमाई अमान का मोहल्ले में रहने वाले शाहरुख से विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में सलमान खान, मदिया और अपसा खान ने अमान की बाइक में आग लगा दी। यासमीन ने जब यह देखा तो वह उन्हें रोकने गई, लेकिन आरोपी उसके पीछे-पीछे घर तक आ गए और रजाई-गद्दों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कर्मचारी से मारपीट, धमकी भी दी

निशातपुरा में जल संसाधन विभाग में पदस्थ सुशील कुमार पांडेय से पड़ोस में रहने वाले सुरेंद्र परमार और छोटू परमार ने मारपीट की। आरोपियों ने उनकी कार के कांच भी तोड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img