Thursday, July 2, 2026
25 C
Bhopal

तेंदुए की खाल के साथ वन प्राणियों का शिकार करने वाला गिरोह पकड़ाया

स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स भोपाल और होशंगाबाद के संयुक्त टीम ने विदिशा के सिरोंज से तेंदुए का शिकार करने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई शुक्रवार को की गई थी। उप वन संरक्षक(वन्य प्राणी) रजनीश सिंह ने बताया कि सिरोंज के ग्राम भरनाखेड़ा के पास कुछ व्यक्ति वन्य प्राणी के अवयवों को बेचने की फिराक में थे। इस सूचना के आधार पर विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। टीम मौके पर पहुंची और आरोपित सिरोंज निवासी बागरू नाथ और गुना जिले के आरोन निवासी मोहन सिंह को गिरफ्तार कर इनके पास से तेन्दुए की एक खाल, तेन्दुए पंजे 3 नग, वन्य प्राणी जंगली सुअर के 4 दांत बरामद किए गए। आरोपितों के पास से दो पहिया वाहन और 2 मोबाईल भी जब्त किए गए। इन आरोपियों की निशानदेही पर वन्य प्राणी तेन्दुए-जंगली सुअर के शिकार में प्रयुक्त लोहे के फंदे 2 नग, बल्लम 3, सब्बल 3, वन्य प्राणी सेही के कांटे 28 नग और सुअर के मांस को उनके घर से जब्त किया गया। गिररफ्तार आरोपितों ने तेंदुए का शिकार कर उसकी खाल निकाल कर शव को सिरोंज के जंगल में छिपा दिया था। आरोपी की निशानदेही पर स्नीफर डॉग स्क्वाड की मदद से यह बरामदगी की गई है। दोनों आरोपितों को होशंगाबाद न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

तेंदुए का मूंवमेंट नहीं मिल रहा था तो शक हुआ

इस मामले में विदिशा डीएफओ राजवीर सिंह ने बताया कि चार माह पहले जंगल में तेंदुए का मूवमेंट देखा गया था, लेकिन उसके बाद से लगातार उसकी कोई हलचल नहीं दिखाई दी। तब शक हुआ और जांच शुरू हुई। ये गिरोह बेहद शातिर और बड़े स्तर के होते हैं। इसलिए स्थानीय वन विभाग की टीम को बिना भनक लगे ये कार्रवाई होती है।

Hot this week

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

​विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को...

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

Topics

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img