Tuesday, July 14, 2026
34.7 C
Bhopal

भोपाल में तालाब में डूबने से कारोबारी की मौत

भोपाल की शीतलदास की बगिया में डूबने से बाइक पार्टस कारोबारी की मौत हो गई। हादसा रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे का है। गोताखोरों की मदद से शव को करीब 11 बजे तलाशा जा सका। रविवार की दोपहर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

श्यामला हिल्स पुलिस के मुताबिक राजेश जैन (51) निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी डीआईजी बंगला बाइक पार्ट्स बेचने का काम करते थे। उनकी दुकान बैरसिया रोड पर थी। इसी के साथ वे एक सर्विस स्टेशन का भी संचालन करते थे।

इन दिनों ईदगाह हिल्स के एक स्विमिंग पूल में तैराकी सीखने जा रहे थे। हालांकि उन्हें तैरना नहीं आया था। रविवार की सुबह पत्नी को साथ लेकर शीतलदास की बगिया गए। यहां से वह बड़े तालाब में तैरने के लिए उतर गए।

तैरते समय गहरे पानी में जाने के बाद पत्नी को दिखना बंद हो गए। तत्काल पत्नी ने शोर मचाकर मदद मांगी। न्यू मार्केट में रहने वाले अपने जेठ को कॉल कर जानकारी दी। इस समय करीब 9:55 बजे थे।

गोताखोरों ने तलाशा शव

मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने के बाद गोताखोरों ने शव की तलाश शुरू की। करीब 11 बजे शव को बरामद कर लिया गया। इसके बाद बॉडी पीएम के लिए रवाना की गई।

जयपुर में पढ़ रहा है बेटा

राजेश के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है। बेटी का ग्रेजुएशन हो चुका है। वह भोपाल में ही रहती है। वहीं बेटा जयपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा है। मौत की सूचना के बाद वह जयपुर से भोपाल के लिए रवाना हो गया है।

Hot this week

भोपाल: हमीदिया रोड पर फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, लाखों का सामान राख

भोपाल। शहर के हमीदिया रोड स्थित एक बड़े फर्नीचर...

फर्जी अंकसूची से नौकरी पाने वाले 9 प्राथमिक शिक्षकों पर गिरी गाज, सेवा समाप्त

​राजगढ़। राजगढ़ जिले में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के सहारे...

शादी के 2 महीने बाद ही पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

​छतरपुर। छतरपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना...

‘नशे से दूरी’ का ढिंढोरा और राजधानी में चिराग तले अंधेरा…

राजधानी भोपाल में इन दिनों गजब का कमिश्नर सिस्टम...

Topics

फर्जी अंकसूची से नौकरी पाने वाले 9 प्राथमिक शिक्षकों पर गिरी गाज, सेवा समाप्त

​राजगढ़। राजगढ़ जिले में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के सहारे...

‘नशे से दूरी’ का ढिंढोरा और राजधानी में चिराग तले अंधेरा…

राजधानी भोपाल में इन दिनों गजब का कमिश्नर सिस्टम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img