Monday, September 28, 2026
30.5 C
Bhopal

भोपाल स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसला

भोपाल रेलवे स्टेशन पर शनिवार की शाम ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग स्टाफ (OBHS) के 35 वर्षीय कर्मचारी सुगंधी लाल ट्रेन की सफाई के लिए चलते एसी कोच में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वे कोच और प्लेटफॉर्म के बीच की खाई में गिर पड़े। जिससे उनके सिर, कमर और पैरों पर गंभीर चोटें आईं और वे अचेत हो गए।

यह घटना रात 7:05 बजे प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 पर हुई। जब चंडीगढ़–यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22686) स्टेशन में प्रवेश कर रही थी।

घटना को ड्यूटी पर तैनात मुख्य टिकट निरीक्षक (CTI) राघवदास ने तुरंत देखा और बिना समय गंवाए उप स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) आनंद कृष्ण मिश्रा को सूचित किया। तुरंत आपात चिकित्सा कक्ष से डॉ. नूर हसन को बुलवाया और रेलवे अस्पताल को एम्बुलेंस भेजने के निर्देश दिए।

मौके पर पहुंचे और सफाईकर्मियों के सहयोग से घायल कर्मचारी को सुरक्षित बाहर निकालने का काम किया। साथ ही, परिचालन विभाग और नियंत्रण कक्ष को सूचना देकर ट्रेन को तत्काल रोका गया, ताकि किसी प्रकार की अन्य दुर्घटना न हो। डॉ. हसन ने मौके पर प्राथमिक उपचार प्रदान किया और घायल को 10 मिनट के भीतर स्ट्रेचर के माध्यम से रेलवे अस्पताल भिजवाया गया।भोपाल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने कहा कि, “रेलवे कर्मचारियों ने समय रहते सजगता, संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया। इस कठिन समय में टीम वर्क और मानवीयता की भावना का जो उदाहरण हमारे कर्मचारियों ने प्रस्तुत किया, वह प्रशंसनीय है।

Hot this week

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img