Sunday, October 4, 2026
30.6 C
Bhopal

सांप के काटने पर अस्पताल की बजाय झाड़-फूंक:विदिशा में 12 साल के बच्चे की मौत

विदिशा के सतपुड़ा ग्रांट क्षेत्र में अंधविश्वास के कारण 12 वर्षीय बच्चे की जान चली गई। शनिवार को देव कृष्ण शिल्पकार को घर पर सांप ने काट लिया था। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़-फूंक के लिए बिछिया ले गए।

बिछिया में एक बाबा के स्थान पर झाड़-फूंक कराई गई। बाबा ने सिहोद ले जाने की सलाह दी। इस दौरान देव की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पिता का पहले ही देहांत हो चुका देव कक्षा आठवीं पास कर चुका था। उसके पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। परिवार में दो भाई और एक बहन हैं। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

डॉक्टरों ने बताया कि सर्पदंश के मामलों में समय सबसे महत्वपूर्ण होता है। अगर पीड़ित को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाए, तो उसकी जान बचाई जा सकती है।

Hot this week

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img