Saturday, February 14, 2026
20.1 C
Bhopal

भोपाल में कुख्यात बदमाश पर अड़ीबाजी का केस दर्ज

भोपाल के कुख्यात बदमाश शोएब उर्फ अन्ना पर थाना टीला जमालपुरा पुलिस ने अड़ीबाजी का केस दर्ज किया है। उसने झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर युवक से दो लाख रुपए की मांग की। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। शोएब पर कोहेफिजा थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार का इनाम भी घोषित है। फरारी के दौरान ही उसने अड़ीबाजी की वारदात को अंजाम दिया है।

टीआई डीपी सिंह ने बताया कि फरियादी उबैद (42) पिता नूर मोहम्मद करोंद में रहता है। वह मैकेनिक का काम करता है। कांग्रेस नगर में आरोपी शोएब उर्फ अन्ना ने उबैद को रोक लिया। उसने धौंस दी कि शहर का बड़ा बदमाश हूं। तुम्हारा कारोबार अच्छा चलता है, मुझे दो लाख रुपए दो। बात नहीं मानने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी, साथ ही झूठे केस में जेल पहुंचाने की भी धमकी दी। जिसकी शिकायत फरियादी ने डीसीपी ऑफिस में की थी। जांच के बाद पुलिस ने रविवार को एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

शोएब पर हत्या-हत्या के प्रयास जैसे 36 केस

स्टेशन बजरिया इलाके के कुख्यात बदमाश शोएब उर्फ अन्ना पर शहर के अलग-अलग थानों में 36 आपराधिक केस दर्ज हैं। आबिद मेवाती हत्याकांड में शोएब मुख्य आरोपी था। सात साल पहले उसे इस हत्याकांड में हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। जमानत पर रिहा होते ही उसने अहाता कल्ला शाह जहांगीराबाद में रहने वाले शानू नाम के प्रॉपर्टी डीलर पर फायर किए थे। मामले में उस पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ था। करीब पांच साल बाद उसकी गिरफ्तारी की जा सकी थी। फरारी के दौरान भी उसने अपराध किए थे। इसके बाद भी भोपाल पुलिस ने उसकी जमानत निरस्त कराने का कोई प्रयास नहीं किया था।

प्रॉपर्टी डीलर को देखते ही मारी थी गोली

शफी हसन उर्फ गोलू (37) प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। वे शालीमार अपार्टमेंट कर्बला पर रहते हैं। उनकी पत्नी सुंबुल अली ने पिछले साल अगस्त महीने में थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि रात एक बजे पति शफी के साथ खाना खाया था। इसके बेडरूम में बैठकर बातचीत कर रहे थे। दोनों बच्चे भी साथ थे। तभी शोएब अन्ना, शाहिद इटारसी, आदिल बच्चा, फीरोज बाबा और अन्य 2-3 लोग आए। सभी हथियारों से लैस थे। मेन गेट का शटर पहले ही खुला था तो वे सीधा घर में दाखिल हो गए। परिवार के सामने ही आरोपियों ने शफी को गोली मार दी।

Hot this week

95 साल के बुजुर्ग ने राइफल से खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में बड़ी बहू पर प्रताड़ना का आरोप

​ग्वालियर। शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू कॉलोनी...

भोपाल के जेएसआर ग्लोबल कॉलेज में फाइनेंस कर्मी की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में स्थित जेएसआर ग्लोबल...

Topics

भोपाल के जेएसआर ग्लोबल कॉलेज में फाइनेंस कर्मी की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में स्थित जेएसआर ग्लोबल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img