Thursday, May 14, 2026
41.1 C
Bhopal

गांजा बेचने वाला चढ़ा बैरसिया पुलिस के हत्थे

भोपाल देहात की बैरसिया थाना पुलिस ने गांजा बेचने वाले आरोपी को धरदबोचा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार 16 जून 2025 को बेरसिया पुलिस ने अपने विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार मनख्याई जोड़ के पास एक संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ा, जो गांजा बेचने की फिराक में खड़ा था। तलाशी के दौरान उसके पास से 286 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। बेरसिया थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी का नाम जितेंद्र यादव (35) पिता पोप सिंह यादव पता: ग्राम ढेकपुर, थाना बैरसिया, जिला भोपाल देहात है। आरोपी के पास से बेरसिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा – 286 ग्राम बरामद किया है। वहीं बेरसिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बैरसिया थाना प्रभारी सहित इन लोगों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सेन, उनि साहब सिंह इवने, उनि दिलीप जायसवाल, प्रआर. खेमेन्द्र सिंह, आर. अजय सिंह गुर्जर, एवं आर. मांगीलाल का विशेष योगदान रहा।

Hot this week

भोपाल: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का खूनी संघर्ष, घर में घुसकर तोड़फोड़

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस...

आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर प्रेमी ने दी थी धमकी, प्रताड़ना से तंग आकर पति ने किया सुसाइड

शाजापुर। सुनेरा थाना पुलिस ने महेश प्रजापत आत्महत्या मामले...

Topics

भोपाल: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का खूनी संघर्ष, घर में घुसकर तोड़फोड़

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस...

KYC अपडेट करने के झांसे में महिला ने गंवाए सवा चार लाख

भोपाल। शहर के कोलार इलाके में साइबर ठगी का...

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img